राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वेटनरी ऑफिसर की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए 19 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। आरपीएससी ने यह नियम बनाया है कि परीक्षा की तिथि से पहले अभ्यर्थियों की इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए। उन्हीं अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा।