राजस्थान की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश में सरपंच और नगर निकायों के चुनाव कब होंगे? राजस्थान हाई कोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया है, लेकिन अभी तक राज्य निर्वाचन आयोग या सरकार की ओर से तारीखों का कोई स्पष्ट ऐलान नहीं हुआ है।