राजस्थान के सीमावर्ती जिलों—जैसलमेर, बाड़मेर और फलौदी—में प्रशासन का 'पीला पंजा' अवैध निर्माणों को ढहा रहा है। सरकार इसे 'राष्ट्रीय सुरक्षा' (National Security) से जुड़ा 'ऑपरेशन क्लीन' बता रही है, जबकि विपक्ष इसे धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण और मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दे रहा है। क्या सरहद के पास अवैध कब्जे वाकई देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं? क्या बुलडोजर की इस कार्रवाई में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन हो रहा है? देखिए NDTV राजस्थान के खास कार्यक्रम 'निष्पक्ष प्रहार' में शुभेंदु सिंह के साथ तीखी बहस, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के प्रवक्ता आमने-सामने हैं।