विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2025

200 CCTV... 7 दिन लगातार मेहनत, ऐसे हुआ जयपुर चैन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़; सरगना सहित 2 गिरफ्तार

राजस्थान में जयपुर पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने बहुत दिनों से वारदातों को अंजाम देने वाली चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफास कर दिया. जिसमें उन्होंने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.

200 CCTV... 7 दिन लगातार मेहनत, ऐसे हुआ जयपुर चैन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़; सरगना सहित 2 गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले की दिनों से चैन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही है. जिसके कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. महिलाएं गहने पहनकर घरों से बाहर जानें में घबरा रही है. वहीं इनके कई मामले पुलिस स्टेशन में भी दर्ज है. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.

चोरी में पवार बाइक का करते थे इस्तेमाल

इस कार्रवाई में पुलिस ने आयुक्तालय क्षेत्र में सक्रिय इस गैंग का सरगना उम्मेद सिंह उर्फ बंटी और उसका साथी राजेश उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.आरोपी वारदात से पहले पहचान छुपाने के लिए चोरी की पावर बाइक का इस्तेमाल करते थे.

200 CCTV खंगाले 

शिप्रापथ पुलिस और क्राइम टीम ने करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर 7 दिन में गैंग का पता लगाया और आरोपियों को दबोच लिया. इनके कब्जे से वारदात में लूटी गई महालक्ष्मी सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद हुई है.

2 अप्रैल को दर्ज हुई थी वारदात

2 अप्रैल को प्रतापनगर में महिला के साथ हुई स्नेचिंग की घटना के बाद हाजा थाना पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की थी. पीड़िता ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपनी बेटी के साथ दुकान जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से चेन लूट ली. पुलिस ने मामले में धारा 240/2025 और 304(2) बीपीएसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- 

ससुराल वालों से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, परिवार से लेकर पुलिस-प्रशासन मनाने में जुटा; अब रेस्क्यू की तैयारी

बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, 100 बीघा ज़मीन पर बनेगा पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट

AGTF ने इलियास को धर-दबोचा, रोहित गोदारा गैंग के लिए जुटाता था राजस्थान के व्यापारियों के नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com