विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2025

AGTF ने इलियास को धर-दबोचा, रोहित गोदारा गैंग के लिए जुटाता था राजस्थान के व्यापारियों के नंबर

Rajasthan: इलियास से व्यापारियों के मोबाइल नंबर मिलने के बाद रोहित गोदारा उन्हें कॉल कर फिरौती की डिमांड करता था.

AGTF ने इलियास को धर-दबोचा, रोहित गोदारा गैंग के लिए जुटाता था राजस्थान के व्यापारियों के नंबर
रोहित गोदारा (फाइल फोटो)

Anti Gangster Task Force's action against Rohit Godara Gang: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के शातिर गुर्गे इलियास को सीकर से गिरफ्तार किया. ADG क्राइम दिनेश एमएन के नेतृत्व में यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है. इसी के तहत AGTF ने इलियास को गिरफ्तार किया. वह सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी का रहने वाला है. इलियास दुबई पुलिस में स्टोर कीपर के रूप में काम करता था और वहां से रोहित गोदारा के ठिकानों और संपर्कों की व्यवस्था संभालता था.

पिछले साल भी सीकर में गिरफ्त में आए थे 2 गुर्गे

पड़ताल में सामने आया है कि व्यापारियों से फिरौती वसूलने के लिए इलियास जानकारी जुटाता था और रोहित गोदारा गैंग की ओर से उसका इस्तेमाल किया जाता था. AGTF ने हाल के महीनों में रोहित गोदारा गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पिछले साल 15 अप्रैल को सीकर से सुरेंद्र सिंह और राजेश जोया को भी पकड़ा था. दोनों गैंग के लिए काम करते थे और गुर्गों को शरण देते थे.

रोहित गोदारा तक पहुंचाता था व्यापारियों के नंबर

जांच में पता चला कि इलियास राजस्थान के व्यापारियों के मोबाइल नंबर रोहित गोदारा तक पहुंचाता था. इसके जरिए व्यापारियों को डराकर रंगदारी वसूली जाती थी. हाल ही में मुहाना मंडी के एक व्यापारी को धमकाने की जानकारी इलियास ने ही गोदारा को दी थी.

दुबई से गिरफ्तार टोनी ने उगला राज

कुछ दिन पहले ही शारजाह से गिरफ्तार आदित्य उर्फ टोनी से पूछताछ में इलियास का नाम सामने आया था. इसके बाद AGTF ने जाल बिछाकर इलियास को सीकर से दबोच लिया. पुलिस अब उससे गैंग के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. 

यह भी पढ़ेंः "मैं माफी नहीं मांगूगा", ज्ञानदेव आहूजा अपनी बात पर कायम; टीकाराम जूली पर कसा तंज

यह भी देखेंः

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com