विज्ञापन

Rajasthan: रेंट पर गाड़ी नहीं दी तो थार पर मारे पत्थर, CCTV में हुआ रिकॉर्ड

इमरान और उसके दोस्त ने कोटा के बोरखेड़ा में एक कार पर पत्थर फेंके क्योंकि उन्हें थार कार किराए पर नहीं दी गई थी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.

थार कार पर पत्थर फेंकते हुए लोग
NDTV

Kota Thar Stone Pelting: राजस्थान के कोटा  में एक युवक के जरिए गाड़ी पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है. यह घटना  जिले के बोरखेड़ा थाना इलाके की है. जहांकिराए पर न देने पर तो युवकों ने  गाड़ी पर पत्थर फेंके. यह घटना दुकान के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है.

गाड़ी किराए पर देने का काम करता है थार मालिक

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कार मालिक अक्षय चंदेल ने पथराव के संबंध में बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें बताया गया है कि कोरल पार्क कोचिंग एरिया में उनकी दुकान है, जहां वे  बाइक और चार पहिए वाली गाड़ियां किराए पर देते हैं.

किराए पर देने से किया मना थो गुस्से में हो गए आगबबूला

अपनी रिपोर्ट में उन्होंने आगे बताया कि इमरान नाम का एक लड़का अपने दोस्त के साथ दुकान पर कार किराए पर लेने आया था. किसी वजह से दुकान के मालिक ने उन्हें कार देने से मना कर दिया. इस पर इमरान और उसका दोस्त गुस्सा हो गए और दुकान के मालिक के साथ बदतमीज़ी करने लगे.

 गुस्से में दुकान के बाहर खड़ी थार कार पर फेंके  बड़े-बड़े पत्थर

साथ ही, दुकान से निकलते समय आरोपियों ने गुस्से में दुकान के बाहर खड़ी थार कार के विंडशील्ड पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके, जिससे कार का विंडशील्ड डैमेज हो गया.  यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे एक CCTV में कैद हो गई, जिसमें आरोपियों को पत्थर फेंकने के बाद बाइक पर भागते हुए भी देखा जा सकता है.

 CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी पहचान में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि फिलहाल दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है.  साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी इमरान और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में 360 करोड़ से बनेगा देश का पहला वंदे भारत स्लीपर डिपो, जानें किन हाईटेक तकनीकों से होगा लैस

यह भी पढ़ें: झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा, कमलेश्वर महादेव के दर्शन कर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close