Rajasthan: 18 महीने की मासूम का चॉकलेट दिलाने के बहाने अपहरण, बेचने के लिए दूसरे शहर ले गया था आरोपी; 2 गिरफ्तार 

राजस्थान के अलवर जिले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 माह की बच्ची के अपहरण और खरीद-फरोख्त का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बच्ची को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को अगवा कर रामगढ़ क्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति के घर छोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अपने परिजन के साथ बच्ची.

Rajasthan News: राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित गांव से 18 माह की बच्ची के अपहरण कर खरीद फरोख्त का मामला सामने आया है. पुलिस ने बच्ची को बरामद कर चिकित्सालय में भर्ती करा परिजनों को सौंपा है. मामला यह है कि थाना क्षेत्र निवासी एक 18 माह की बच्ची का गांव के ही एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया. जिसमें आरोपी ने बच्ची को पहले तो चॉकलेट दिलाने के बहाने दुकान पर ले गया और वहां चॉकलेट दिलाने के बाद बाइक पर बैठकर गांव से फरार हो गया. 

चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया बच्ची को

घर में बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने टीम बनकर बच्ची की तलाश शुरू की. आरोपी बालिका का अपहरण कर बच्ची को रामगढ़ क्षेत्र में ले गया. जहां अपहरणकर्ता बच्ची को किसी अन्य व्यक्ति के घर छोड़ गया.

Advertisement

रामगढ़ थाने के सिपाही मनमोहन को इस मामले में जानकारी मिली कि रामगढ़ ने एक व्यक्ति किसी अनजान बच्ची के साथ घूम रहा है. जिसपर सिपाही ने जानकारी की तो पता चला कोई व्यक्ति इसे यहां छोड़ गया है और यह बच्ची का अपहरण करके लाया है. 

पुलिस करवा रही बच्ची का मेडिकल

मामले में पुलिस ने बच्ची के साथ मिले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अपहरणकर्ता की तलाश जारी है.

जानकारी में आया कि रामगढ़ निवासी व्यक्ति के कोई बच्चा नहीं था तो अपहरणकर्ता बच्ची को यहां बेच कर फरार हो गया. मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. साथ ही बच्ची से कोई गलत कार्य तो नहीं हुआ इसके लिए बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 28 मई से 8 जून तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, 11 का बदला गया रूट...8 ट्रेन भी आंशिक रूप से बाधित

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.