विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2024

Bigg Boss 17: किसके सिर सज सकता है बिग बॉस 17 का ताज,  5 में कौन है आपका पंसदीदा कंटेस्टेंट?

TV Reality Show Winner: ट्रेंड की मानें तो यह भी हो सकता है कि अंकिता लोखंडे भी बाजी मार ली, क्योंकि सोशल मीडिया ट्रेंड में चौथे नंबर पर पिछड़ रहीं अंकिता ने तीसरे पर रहीं मनारा चोपड़ा को चौथे स्थान पर धकेड़ दिया है 

Bigg Boss 17: किसके सिर सज सकता है बिग बॉस 17 का ताज,  5 में कौन है आपका पंसदीदा कंटेस्टेंट?
प्रतीकात्मक तस्वीर

Who Will Become Bigg Boss 17 Winner?: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फिनाले में कौन होगा विजेता? यह सवाल बिग बॉस देखने वाले फैन्स के जहन में होगा, लेकिन आज इसका जवाब फिनाले में मिल जाएगा. लेकिन फिनाले का परिणाम तो रविवार, 28 जनवरी को रात 9 बजे के बाद ही आएगा. बिग बॉस विजेताओं को लेकर सोशल मीडिया पर मुन्नवर फारुकी और अभिषेक कुमार एकदूसरे को टक्कर देते हुए दिखाई पड़ रहे है.

ट्रेंड की मानें तो यह भी हो सकता है कि अंकिता लोखंडे भी बाजी मार ली, क्योंकि सोशल मीडिया ट्रेंड में चौथे नंबर पर पिछड़ रहीं अंकिता ने तीसरे पर रहीं मनारा चोपड़ा को चौथे स्थान पर धकेड़ दिया है.

गौरतलब है बिग बॉस 17 के विजेता का फिनाले कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है. पांच फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार औऱ अरुण महाशेट्टी का नाम शामिल हैं. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अभिषेक और मनारा नंबर एक और नंबर 2 की पोजिशन पर बने हुए थे, लेकिन तीसरे नंबर पर रहे मुन्नवर फारुकी ने अचानक बढ़त बना ली है. 

ऑरमैक्स द्वारा शेयर की गई मोस्ट पॉपुलर बिग बॉस कंटेस्टेंट में मुन्नवर के बाद अंकिता दूसरे नंबर हैं. चौथे और पांचवे नंबर की कंटेस्टेंटे मनारा और अरुण महाशेट्टी भी छुपे रूस्तम साबित हो सकते हैं.

खबरों के अनुसार, ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड्स में मुनव्वर फारुकी और अभिषेक के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन अंकिता लोखंडे भी बाजी पलटने में कामयाब हो सकती हैं. यह इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि ऑरमैक्स द्वारा शेयर की गई मोस्ट पॉपुलर बिग बॉस कंटेस्टेंट में मुन्नवर के बाद अंकिता दूसरे नंबर हैं.

पांचवे नंबर के कंटेस्टेंट अरुण महाशेट्टी बिग बॉस हाऊस में छुपे रूस्तम साबित हुए हैं. एक अंदेशा है कि अगर बिग बॉस 17 में ब्रीफकेस आता है, तो अरुन महाशेट्टी दांव नहीं चूकेंगे. 

उल्लेखनीय है सबसे हिट रियलिटी शो बिग बॉस 17 का पहला एपीसोड गत 15 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुआ था. कुल 20 कंटेंस्टेंट बिग बॉस के घर में गए थे, लेकिन एक-एक 15 कंटेस्टेंट घर से बेघर हुए. अब बिग बॉस में शेष बचे 5 कंटेस्टेंट में से कोई एक विजेता बनेगा.आखिरी बाजी किसके हाथ जाएगी, इसका खुलासा देर रात ही संभव होगा. 

ये भी पढ़ें-रामायण में राम बनेंगे रणबीर तो सन्नी देओल होंगे हनुमान, जानें कौन होगा रावण?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com