Disha Salian Murder Mystery: अब SIT करेगी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच 

Disha Salian Murder Mystery: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि पिछले साल राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में विधानसभा में एसआईटी गठित करने की मांग उठी थी. सरकार ने कहा था कि साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी और पुलिस विभाग को निर्देश दिए जाएंगे, इसलिए उन्हें निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
दिशा सालियन (फाइल फोटो)

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राज्य के गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को नागपुर में बताया कि इस सिलसिले में पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं.

फडणवीस ने कहा कि पिछले साल राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में विधानसभा में एसआईटी गठित करने की मांग उठी थी. सरकार ने कहा था कि साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी और पुलिस विभाग को निर्देश दिए जाएंगे, इसलिए उन्हें निर्देश दिए गए हैं.

मामले पर मुंबई में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलवानी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव मामले की जांच करेंगे और पुलिस उपायुक्त अजय बंसल जांच की निगरानी करेंगे. बता दें, सालियान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था और मामले में शिवसेना (यूबीटी)  प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे व विधायक आदित्य ठाकरे का नाम उछला था.

Advertisement
मामले पर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें अपनी बेटी की मौत के मामले में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है. उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर भी पूरी तरह से संतोष जताया था.

एसआईटी के गठन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी दबाव बनाने के इस तरह के हथकंडों के आगे नहीं झुकेगी. राउत ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वे अमेरिकी या रूसी जासूसी एजेंसियों-क्रमश: सीआईए और केजीबी को जांच सौंप सकते हैं. 

राउत ने आरोप लगाया कि मौजूद शासन का समय विपक्षी नेताओं के खिलाफ एसआईटी गठित करने पर ही बीता है. सालियान की मौत के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले थे. उस वक्त विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान (28) ने 8 जून 2020 को एक इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, जिसके कुछ ही दिन बाद, सुशांत (34) का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटका मिला था.

ये भी पढ़ें-रोमांटिक फिल्म 'औरों में कहां दम था' में रिपीट होगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, 2025 में रिलीज होगी मूवी


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.