विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2024

पुष्पा-2 के एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, उपद्रवियों ने फेंके टमाटर, गमले भी तोड़े

हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था. अभिनेता को तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दी गई थी, जबकि एक निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था.

पुष्पा-2 के एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, उपद्रवियों ने फेंके टमाटर, गमले भी तोड़े

Pushpa-2 Actor Allu Arjun: साउथ के सुपर स्टार और फिल्म पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन के घर को रविवार को निशाना बनाया गया है. ओयू जेएसी से जुड़े उपद्रवियों ने अल्लू अर्जुन के आवास पर टमाटर फेंके और गमलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के लिए न्याय की मांग की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया कि घटना के समय अल्लू अर्जुन घर पर नहीं थे. 

पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा

दरअसल, साउथ सुपरस्टार के घर को उपद्रवियों के एक समूह ने निशाना बनाया है. हमलावरों ने अभिनेता के घर पर टमाटर फेंके और परिसर में रखे गमलों को भी नुकसान पहुंचाया है. इस घटना के बाद आवास पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था. अभिनेता को तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दी गई थी, जबकि एक निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था. जेल अधिकारियों को जमानत आदेश मिलने में देरी के कारण उन्हें एक रात जेल में ही बितानी पड़ी. अल्लू अर्जुन अगले दिन सुबह को चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए.

अल्लू अर्जुन ने मांगी थी माफी 

जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बातचीत के दौरान थिएटर में हुए भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. इसके साथ ही एक्टर ने माफी भी मांगी थी. अभिनेता ने कहा था, “सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद, मैं एकदम ठीक हूं. हैदराबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी और इस पूरे मामले में मैं कानून के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं, मैं कानून की इज्जत करता हूं.

उन्होंने कहा, “दुखद घटना को लेकर मेरी पूरी संवेदनाएं शोक में डूबे परिवार के साथ है. बहुत दुखद है कि परिवार फिल्म देखने आया था और उनके साथ ऐसा हुआ. जो भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं, मगर ये सब मेरे नियंत्रण से बाहर की बात थी. मैं कई साल से थिएटर में जाता रहा हूं, मगर ऐसा कभी नहीं हुआ. एक बार फिर से शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. जहां तक हो सकेगा मैं परिवार का साथ दूंगा.

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra Net Worth: कहां जाता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा? देसी गर्ल ने खुद वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com