दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार में आज बजेगी शहनाई, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सनी-बॉबी पहुंचेंगे उदयपुर

Dharmendra Doel's Granddaughter's Wedding: सनी और बॉबी की भांजी निकिता की शादी उदयपुर के कोड़ियात स्थित होटल ताज अरावली में होगी. होटल ताज अरावली में उदयपुर का पहला हेलीपैड है, जहां पर हेलीकॉप्टर के लेंड करने की व्यवस्था है. बताया जा रहा है कि देओल परिवार के सदस्य सीधे होटल ताज अरावली पहुंचेगे.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Dharmendra Doel's Family Wedding: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी आजिता देओल की बेटी निकिता देओल की आज उदयपुर में शादी है. डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में आज पूरा 'देओल परिवार' का हुजूम लगने वाला है. सनी और बॉबी की भांजी निकिता की शादी की तैयारियां उदयपुर में जोरों शोरों से चल रही है.

बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहली पसंद बन चुके उदयपुर में 29 से 31 जनवरी से शाही शादी के फंक्शन शुरू होंगे. अभी जनवरी में ही आमिर खान की बेटी ईरा खान व नुपुर शिखरे की शादी उदयपुर में हुई हैं.

धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी

गौरतलब है यह साल देओल फैमिली में ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है. अभी हाल में सनी देओल ने अपने बड़े बेटे करण देओल की शादी की है और अब झीलों की नगरी उदयपुर में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की भतीजी निकिता चौधरी की शाही शादी के फंक्शन संपन्न होंगे.

Advertisement
सनी और बॉबी की भांजी निकिता की शादी उदयपुर के कोड़ियात स्थित होटल ताज अरावली में होगी. होटल ताज अरावली में उदयपुर का पहला हेलीपैड है, जहां पर हेलीकॉप्टर के लेंड करने की व्यवस्था है. बताया जा रहा है कि देओल परिवार के सदस्य सीधे होटल ताज अरावली पहुंचेगे. 

धर्मेंद्र की छोटी बेटी आजिता देओल की बेटी निकिता पेशे से एक डेंटिस्ट  हैं. निकिता अमेरिका में रहती हैं. निकिता की शादी में पूरी देओल फैमिली और कुछ विदेशी मेहमान शामिल होंगे. सूत्रों के हवाले बताया जा रहा है कि यह शाही शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी. परिवार के सदस्य 28 जनवरी से उदयपुर आने वाले है. 

देओल फैमिली इन दिनों सातवें आसमान पर है. पिछला साल देओल फैमिली के नाम रहा. धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ने सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. 

ये भी पढ़ें-2024 में बॉलीवुड फिल्मों में दिखेगी 10 नई जोड़ी, ये हॉट जोड़ी पहली बार पर्दे पर करेंगी रोमांस