बरसाना में धूमधाम से मनाई गई लड्डूमार होली| देखें तस्वीरें
फाल्गुन सुदी अष्टमी रविवार शाम को मंदिर के पट खुलते ही गोस्वामी समाज के लोगों ने गायन शुरू किया. नंद गांव से आए पांडे कार्ड सेवायत ने वृषभान बाबा की ओर से स्वागत किया तो वह हर्ष से नृत्य करने लगा. इसी के साथ चारों तरफ लड्डुओं की बारिश होने लगी. राधा रानी के दरवार में सारे भेदभाव मिटाकर सभी सिर्फ लड्डू लूटने में मस्त थे. (ललितेश कुशवाहा)
-
बरसाना में धूमधाम से मनाई गई लड्डूमार होली| देखें तस्वीरेंबरसाना में प्रवेश करते ही जगह-जगह ढोल नगाड़ों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए. गुलाल और अबीर से सतरंगी छटा बिखरने लगी समूचा भानु भवन केसरिया रंग में रंग गया गोस्वामी समाज के लोगों ने ऊंचे स्वर में डप और मृदंग की संगत पर गायन किया.
-
बरसाना में धूमधाम से मनाई गई लड्डूमार होली| देखें तस्वीरेंलट्ठमार रंगीली होली के ठीक 1 दिन पहले लाडली जी मंदिर का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा. नंद गांव से कान्हा के आगमन की सूचना देने आए पांडे मस्ती से झूम कर नाचें, लड्डू की बारिश के बीच हजारों श्रद्धालु खुद को धन्य मानते रहें.