विज्ञापन

15 अगस्त पर बारिश से बना गजब का नजारा, जल मग्न हुए कई जिले

राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारी बारिश हुई है. जिससे कई जिलों में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भी फीका पड़ गया. मौसम विभाग ने 12 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है. ऐसे में जयपुर, बीकानेर, दौसा और बूंदी में 15 अगस्त को भारी बारिश हुई. जहां बीकानेर रेलवे स्टेशन और शहर में पानी भर गया. वहीं बूदी, जयपुर और दौसा में भी ऐसी ही हालात दिखे.

Gallery View
  • 15 अगस्त पर बारिश से बना गजब का नजारा, जल मग्न हुए कई जिले
    बूंदी शहर में बारिश की वजह से बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत आई तो उन्हें ट्रैक्टर पर बैठा कर स्कूल पहुंचाया गया. जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून के दौरान गुरुवार को शहरी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है. आमजन जागरूक रहें और किसी तरह की रिस्क नहीं लें. सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए बहाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं.
  • 15 अगस्त पर बारिश से बना गजब का नजारा, जल मग्न हुए कई जिले
    बीकानेर स्टेशन पूरी तरह से जलमग्न दिखा. यहां स्टेशन के अंदर, पटरी और स्टेशन के बाहर चारों ओर पानी ही पानी दिखा. वहीं शहर की हालत भी कुछ ऐसी ही दिखी. जहां बारिश होने के बाद सड़कों पर पानी का सैलाब बह रहा था. जिसमें दो पहिया वाहन बहते दिख रहे थे.
  • 15 अगस्त पर बारिश से बना गजब का नजारा, जल मग्न हुए कई जिले
    बूंदी जिले में भी पानी सड़क से लेकर घरों में घुस चुका है. बूंदी में 5 इंच बारिश दर्ज की गई है जिसके चलते नदी, नाले, उफान पर आ गए हैं. जवाहर कॉलोनी में तो घरों में पानी तक घुस गया बाढ़ जैसे हालात हो गए.
  • 15 अगस्त पर बारिश से बना गजब का नजारा, जल मग्न हुए कई जिले
    जयपुर में 14 अगस्त की शाम से बारिश शुरू हुई. इसके बाद 15 अगस्त को भी लगातार हल्की और तेज बारिश होते रही. इससे जयपुर शहर के कई इलाकों में पानी भरा दिखा.
  • 15 अगस्त पर बारिश से बना गजब का नजारा, जल मग्न हुए कई जिले
    दौसा जिले में भी बारिश का दौर जारी है. यहां बारिश की वजह से बिजली कटने की समस्या भी काफी बढ़ गई है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com