विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2025

SBI के ATM से 17 लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी पर डाला स्प्रे और काट डाली एटीएम मशीन

राजस्थान के नागौर जिले में SBI की एटीएम में 17 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी बंद कर दिया.

SBI के ATM से 17 लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी पर डाला स्प्रे और काट डाली एटीएम मशीन

SBI ATM Loot: राजस्थान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एटीएम को लूटने का मामला सामने आया है. जहां लूटेरों ने एटीएम काट कर 17 लाख रुपये लूट लिये. यह घटना नागौर जिले में हुई है. नागौर जिले के मेड़ता सिटी में बदमाशों ने एटीएम मशीन से लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने पहले एटीएम मशीन का नीचे का हिस्सा काटा और उसके बाद मशीन के लॉक तोड़ दिए, जिससे मशीन के निचले हिस्से में रखी नकदी उनके हाथ लग गई.

सीसीटीवी पर डाला स्प्रे और काटा मशीन का निचला हिस्सा

दरअसल मेड़ता सिटी के गायत्री मंदिर के पास लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक के एटीम पर सोमवार देर रात बदमाशों ने हमला बोल दिया. बदमाशों ने काफी मशक्कत के बाद एटीएम मशीन का नीचे का हिस्सा काट डाला और नकदी लेकर फरार हो गए. बदमाशों ने एटीएम में घुसने से ठीक पहले एटीएम के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा पर वाइट कलर का स्प्रे कर दिया, जिससे सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ सामने नहीं आ रहा है. बैंक के कर्मचारियों से प्रारम्भिक जानकारी में यह सामने आया है कि एटीएम में करीब 17 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी भरी हुई थी और बदमाशों ने पूरी नकदी साफ कर दी.

Latest and Breaking News on NDTV

अलग-अलग टीम कर रही जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को दी गई तो मौके पर मेड़ता सिटी थाना पुलिस पहुंची है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया है. डिप्टी रामकरण थांवला टोल नाके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही आस पास के क्षेत्रों में नाकाबंदी भी करवाई है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: भीलवाड़ा कैफे कांड: नशीला ड्रिंक पिलाकर रेप, वीडियो किया दोस्तों से शेयर, फिर ब्लैकमेल और गैंगरेप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com