राजस्थान की राजनीति में गाहे-बगाहे राजनेताओं के डांस करने की खबरें सुर्खियां बनती हैं. इसी हफ्ते नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा के डांस करने का वीडियो सामने आया था. जूली की बेटी की विवाह समारोह में एक-दूसरे की विरोधी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के डांस का वीडियो खूब देखा गया. इसी तरह से कई बार कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी शादियों और अन्य समारोहों में आम लोगों के साथ डांस करने लगते हैं और इनके भी वीडियो आते हैं. पिछले वर्ष राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जब उन्होंने फागी के भोजपुरा गांव में तेजाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोकगीत गाए और मंजीरा बजाया. अब एक और नेता के डांस का वीडियो सामने आया है जिसकी चर्चा हो रही है. यह वीडियो बीजेपी के बगरू सीट से विधायक कैलाश वर्मा का है.
देखिए वीडियो -
ये भी राजस्थान के एक विधायक महोदय हैं
— Arvind Chotia (@arvindchotia) February 19, 2026
बहुत अच्छा डांस कर लेते हैं
नाम बताओ तो जानें pic.twitter.com/fARu88umGP
भतीजे की शादी में किया डांस
कैलाश चंद वर्मा के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह वीडियो कैलाश वर्मा के भतीजे महेंद्र की शादी के समारोह का है. जयपुर में 15 फरवरी को हुई शादी के संगीत समारोह में कैलाश वर्मा ने भी जमकर डांस किया. उन्होंने स्टेज पर अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म डॉन के सदाबहार गाने खइके पान बनारस वाला पर पूरा हाव-भाव दिखाते हुए डांस किया. इस डांस में वर्मा किसी पेशेवर डांसर के अंदाज़ में स्टेज पर डांस करते दिखाई देते हैं.
सोशल मीडिया पर कमेंट
वर्मा के डांस को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ओम प्रकाश गोठवाल ने वीडियो के नीचे लिखा - अमिताभ बच्चन!
एक और यूजर रामनिवास डूडी ने लिखा - वाह, वर्मा जी तो अच्छा डांस करते हैं.

यूजर प्रतिक्रियाएं
एक और यूजर सूरज शर्मा ने लिखा - विधायक महोदय जी डांस तो अच्छा कर रहे हैं.
वहीं लोकी नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा - काम नहीं होता है तो डांस देख लो.
दीपक छपरवाल नाम के एक यूजर ने लिखा - बगरू विधानसभा से युवा विधायक डॉ. कैलाश वर्मा जी हैं और याचिका एवं सदाचार समिति के अध्यक्ष पद पर हैं.

कैलाश वर्मा दूसरी बार बगरू से विधायक बने हैं
Photo Credit: @KailashvermaBJP
बगरू सीट से दूसरी बार विधायक
डॉ. कैलाश वर्मा बगरू से 2023 में दूसरी बार बीजेपी विधायक निर्वाचित हुए थे. वह पहली बार 2013 में इसी सीट से विधायक बने थे. वर्मा 2016 से 2018 तक वसुंधरा राजे की सरकार में राज्य मंत्री रहे.
वर्ष 2018 में वह चुनाव हार गए लेकिन 2023 में उनकी विधानसभा में वापसी हुई. वह वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में याचिका एवं सदाचार समिति के चेयरमैन हैं.
ये भी पढें:- कौन हैं रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल जिन्हें 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में खोज रही है ACB?