विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2024

ACB Action in Sikar: सीकर में ACB का एक्शन, 7 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस कांस्टेबल

ACB Action in Sikar: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीकर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कांस्टेबल को 7 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

ACB Action in Sikar: सीकर में ACB का एक्शन, 7 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस कांस्टेबल
ACB Action in Sikar: सीकर में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस कांस्टेबल.

ACB Action in Sikar: रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी राजस्थान में भ्रष्टाचार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो के साथ-साथ पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर घूसखोर अधिकारियों को पकड़ रही है. लेकिन इसके बाद भी यहां करप्शन जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने सीकर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मिली जानाकारी के अनुसार यह कार्रवाई सीकर के लक्ष्मणगढ़ पुलिस स्टेशन में हुई. रिश्वतखोरी के मामले में कांस्टेबल की गिरफ्तारी की बात सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.


सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाने का कांस्टेबल घूस लेते गिरफ्तार

दरअसल एसीबी की सीकर टीम ने लक्ष्मणगढ़ थाने के कांस्टेबल रघुवीर को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी कांस्टेबल ने एक धोखाधड़ी के मामले में रिश्वत मांगी थी. यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सीकर एसीबी की टीम ने की है. आरोपी कांस्टेबल रघुवीर वर्तमान में लक्ष्मणगढ़ थाने में पोस्टेड है. एसीबी की टीम ने आरोपी कांस्टेबल को परिवादी से 7 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. 

एसीबी जयपुर के निर्देशन में हुई छापेमारी

बताया गया कि यह कार्रवाई एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी सीकर के उप अधीक्षक पुलिस रविन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद द्वारा ट्रेप की कार्यवाही की गई. फिलहाल मामले में आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है.

यूपी के एक मामले में परिवादी से मांग रहा था घूस

सीकर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के उपाधीक्षक रविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक विभाग सीकर को परिवादी द्वारा एक शिकायत मिली कि उसके खिलाफ कोतवाली थाना हाथरस (उत्तरप्रदेश) में दर्ज प्रकरण में तस्दीक करने आए यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल मनोज एवं लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के कांस्टेबल द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था.

जिस पर कांस्टेबल रघुवीर 7 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमति हुआ. फिर परिवादी से 7 हजार की रुपए लेते कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. अब गिरफ्तार कांस्टेबल से पूछताछ कर उसके आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें - ACB Action: जयपुर में पटवारी और ग्राम प्रतिहारी हुए गिरफ्तार, 45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com