विज्ञापन

ACB Action: पटवारी ने 5000 रुपये रिश्वत की डील के बाद लिए 4500 रुपये, रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायत के सत्यापन के दौरान एसीबी ने पाया कि आरोपी सीमांकन कार्य की एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था और बाद में 500 रुपये कम कर 4500 रुपये लेने पर सहमत हो गया था.

ACB Action: पटवारी ने 5000 रुपये रिश्वत की डील के बाद लिए 4500 रुपये, रंगे हाथ गिरफ्तार
कोटपूतली में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया (NDTV)

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो लगातार रिश्वत के खिलाफ अभियान चला रही है. लेकिन इसके बावजूद सरकारी अधिकारी और कर्मचारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. राजस्थान में पटवारी के रिश्वत लेने का मामला थम नहीं रहा है. एक बार फिर एसीबी ने पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. ताजा मामला कोटपूतली के नीमराणा तहसील का है जहां अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे पटवारी धर्म सिंह 4500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

10000 रुपये रिश्वत की पहले की मांग

बताया जा राह है कि परिवादी ने एसीबी की टीम को शिकायत दी थी. जिसमें भूमि से जुड़े मामले में पटवारी धर्म सिंह रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था. बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में बहनों का हक त्याग दर्ज कराने के कार्य के लिए आरोपी ने 10 हजार रुपये की मांग की थी. 

सत्यापन के दौरान 5000 रुपये की डील

परिवादी ने शिकायत में कहा कि राशि की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिवादी रिश्वत नहीं दे सका. इसके बाद परिवादी ने 22 मई 2026 को भूमि सीमांकन के लिए आवेदन किया. आरोप है कि सीमांकन कार्य करने के बदले पटवारी ने 10 हजार रुपये तथा पूर्व में किए गए नामांतरण कार्य के लिए 5 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की.

शिकायत के सत्यापन के दौरान एसीबी ने पाया कि आरोपी सीमांकन कार्य की एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था और बाद में 500 रुपये कम कर 4500 रुपये लेने पर सहमत हो गया था.

 सत्यापन के बाद एसीबी उप महानिरीक्षक द्वितीय ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान आरोपी धर्म सिंह को 4500 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद 5 प्रसूताओं की किडनी फेल, अब बीकानेर में कोटा जैसी घटना

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close