विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2024

दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहा था आरोपी, परेशान हो कर दो बहनों ने कर ली आत्महत्या

आरोपी ने दोनों बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके बाद धमकी भी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो जान से मार देगा. दुखी हो कर दोनों बहनों ने टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली.

दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहा था आरोपी, परेशान हो कर दो बहनों ने कर ली आत्महत्या

Jodhpur News: जोधपुर ग्रामीण के कापरड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें दसवीं क्लास में पढ़ने वाली दो चचेरी बहनों ने टांके में कूद कर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि, इन दोनों चचेरी बहनों के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद दुष्कर्मी द्वारा धमकी दी गई किअगर किसी को बताया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों बहने गांव में आसपास ही रहती थीं. शनिवार दोपहर एक ही मकान में बैठी थी. इस दौरान 36 मील लाम्बा गांव का एक युवक वहां आया और दोनों बहनों को हवस का शिकार बनाया और फिर जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दुष्कर्म पीड़ित दोनों बहनों ने घटना के बाद दुखी होकर टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद जब आरोपी युवक दिलखुश वहां से निकल रहा था. इस दौरान पीड़ितों के परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी धक्का देकर बाहर खड़े अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया.

पानी के कांटे में कूद कर चचेरी बहनों ने दे दी जान

रिपोर्ट के मुताबिक रिश्तेदारों ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सके. इस दौरान परिजनों को घटना का पता चलने के बाद बदनामी के डर से दोनों लड़कियों ने घर के टांके में जाकर कूद गई. परिजनों द्वारा दोनों को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन वो नहीं मिली. बाद में घर के टांके को देखा तो उसमें दोनों के शव तैर रहे थे.

पॉक्सो, बलात्कार का मामला दर्ज 

 परिजनों की शिकायत पर मामले की गंभीरता देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, एफएसएल की टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए. पुलिस ने आरोपी दिलखुश के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीमें बनाकर भेजी आरोपी युवक दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया हैं. वहीं आरोपी का साथ देने वाले दूसरे युवक के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. वहीं इस पूरे मामले का जल्द ही अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-लगातार गैंगरेप से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान, 3 महीने पहले भाभी ने भी की थी खुदकुशी, दो दरिंदे गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com