विज्ञापन

अलवर कोर्ट परिसर में आरोपी को थप्पड़ के बाद पूर्व BJP विधायक पर एक्शन, शुरू हुई पुलिस जांच 

राजस्थान में अलवर जिले के कोर्ट परिसर में धर्म परिवर्तन के आरोपी की पेशी के दौरान पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा थप्पड़ मारे जाने के मामले में अब पुलिस की जांच शुरू हो गई है.

अलवर कोर्ट परिसर में आरोपी को थप्पड़ के बाद पूर्व BJP विधायक पर एक्शन, शुरू हुई पुलिस जांच 
पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा पर पुलिस जांच शुरू हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को न्यायालय परिसर में एक संवेदनशील मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर आरोपी को थप्पड़ मार दिया. यह घटना शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन मामले की पेशी के दौरान हुई. वहीं अब एक्शन शुरू हो गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. 

मामला है कि आरोपी राजकुमार, जो दिल्ली का निवासी है, उसे पुलिस सुरक्षा के बीच तंवर कॉलोनी में कथित धर्म परिवर्तन के मामले में न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था. जैसे ही पुलिस उसे कोर्ट रूम की तरफ ले जा रही थी, पूर्व बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा वहां अचानक पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए इससे पहले कि कोई समझ पाता, आहूजा ने तेजी दिखाते हुए आरोपी के पास जाकर उसे थप्पड़ मार दिया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अचानक हुई इस हरकत से कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और आम लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत अपने घेरे में ले लिया और स्थिति को बिगड़ने से रोक दिया.

सीओ सिटी अंगद शर्मा ने पुष्टि की कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में सुरक्षित तरीके से कोर्ट में पेश कर दिया गया है. वहीं अब इस मामले में पुलिस जांच शुरू हो गई है. 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

यह मामला पहले से ही धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में था और अब कोर्ट परिसर में हुई इस मारपीट ने इसे और भी तूल दे दिया है. राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे. घटना के बाद से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 33 साल पुराना मर्डर केस, बिना CCTV-डिजिटल सबूत कैसे फंसा कातिल?

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close