विज्ञापन

4 बार पेट पर वार और फिर अपनी ही गर्दन में घोंपा चाकू, इस शख्स ने आखिर ऐसा क्यों किया? वजह कर देगी हैरान 

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां युवक ने खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की. युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

4 बार पेट पर वार और फिर अपनी ही गर्दन में घोंपा चाकू, इस शख्स ने आखिर ऐसा क्यों किया? वजह कर देगी हैरान 

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक युवक ने खुद पर ही जानलेवा हमला कर दिया. घटना गढ़ी थाना क्षेत्र के सालिया गांव की है जहाँ एक युवक ने अपनी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को चाकू से गोद डाला. इस खौफनाक मंजर को देखकर परिजनों के होश उड़ गए.

मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक  

मिली जानकारी के अनुसार सालिया गांव के रहने वाले इस युवक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी. युवक के ससुर ने बताया कि वह अक्सर परेशान रहता था और अचानक उसने घर में रखा चाकू उठाकर खुद पर हमला करना शुरू कर दिया. परिजनों ने जब उसे लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़े और पुलिस को सूचित किया.

पेट और गर्दन पर किए ताबड़तोड़ हमले

यह हमला इतना भयानक था कि युवक ने एक के बाद एक कई वार किए. उसने अपने पेट पर चार बार चाकू घोंपा और फिर गर्दन पर भी एक गहरा वार किया. गर्दन और पेट से काफी अधिक खून बह जाने के कारण युवक मौके पर ही अचेत हो गया. चीख-पुकार सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीण और परिजन उसे तुरंत संभाला और जिला अस्पताल की ओर भागे.

जिला अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा युवक

परिजनों ने बिना समय गंवाए घायल युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि युवक के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के पास गहरे घाव हुए हैं और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसकी निगरानी कर रही है और उसे सघन उपचार (ICU) में रखा गया है. पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है कि आखिर युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 'Ghost Doctors' पर बड़ा एक्शन, 697 चिकित्सकों की कुर्सी खतरे में; 22 साल से गायब विशेषज्ञों पर गिरेगी गाज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close