विज्ञापन

बाड़मेर पुल‍िस का गजब कारनामा, मृत मह‍िला का नाम FIR में डाल द‍िया; हंगामा 

बाड़मेर के धनाऊ थाना पुल‍िस ने दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दर्ज FIR में मृत मह‍िला का नाम डाल द‍िया. इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर द‍िया. 

बाड़मेर पुल‍िस का गजब कारनामा, मृत मह‍िला का नाम FIR में डाल द‍िया; हंगामा 
मृत महिला का नाम एफआईआर में डालने पर हंगामा.

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना क्षेत्र में जमीन व‍िवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ SC-ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई, लेकिन उसमे चौंकाने वाली बात यह रही कि FIR में शामिल एक बुजुर्ग महिला का नाम शामिल था, जिनकी मृत्यु 2018 मे हो चुकी है. पता चलने पर पुलिस ने आनन-फानन में महिला नाम हटाया.  

FIR में मृत महिला का नाम

FIR में आरोपी के रूप में दौली देवी का नाम शामिल था, पुलिस ने शुरू में उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की, और परिवार पर पुलिस ने दबाव बनाया, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मौत सालों पहले हो चुकी है. मृत्यु प्रमाण-पत्र पेश करने के बाद पुलिस ने नाम हटाया और गलती स्वीकार की. 

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की. उन्होंने दावा किया कि जमीन खरीद लिया गया था, लेकिन संजय नाम का व्यापारी इस जमीन को हड़पना चाहता है. उसने ही SC-ST के लोगों को भेज कर हमला करवाया. हमले में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे, जिन्होंने घर पर आकर हमला किया, लेकिन पुलिस ने केवल नाम मात्र की गिरफ्तारियां कीं. आक्रोशित ग्रामीण छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, और निष्पक्ष जांच की मांग की.

मृत महिला का नाम FIR से हटाया 

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक पक्ष से 6 और दूसरे से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मृत महिला का नाम FIR से हटा दिया गया है. ग्रामीणों की मांग पर मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य को सौंप दी गई है. जमीन को कुर्क कर जांच में जमीनी दस्तावेजों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बारिश- ओलों से फसल चौपट, जयपुर-अजमेर में बारिश के आसार; 15 जिलों में अलर्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close