विज्ञापन

2 दिन के बंगाल दौरे पर सीएम भजनलाल, कोलकाता-सिलीगुड़ी में BJP के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 17 और 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे रोड शो, जनसभाएं, उद्योग संगठनों से संवाद और प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

2 दिन के बंगाल दौरे पर सीएम भजनलाल, कोलकाता-सिलीगुड़ी में BJP के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
2 दिन के बंगाल दौरे पर सीएम भजनलाल

Rajasthan News: दूसरे राज्यों के बीजेपी के कई बड़े नेता विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बंगाल में डेरा डाले हुए हैं. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के सीनियर लीडर बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बंगाल के दो दिन के दौरे पर जा रहे हैे. सीएम भजनलाल शर्मा 17 और 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता रहेंगे. वह यहां पर रोड शो, जनसभाएं, उद्योग संगठनों से संवाद और प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 

कालीघाट मंदिर में करेंगे दर्शन 

17 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली से रवाना होकर बागडोगरा पहुंचेंगे और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे. इसके बाद वे सिद्धिविनायक हॉल में मारवाड़ी समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान मुख्मंत्री सिलीगुड़ी टी ट्रेडर्स एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

शाम को वे कोलकाता पहुंचकर जोरासांको में जनसभा करेंगे और भवानीपुर में चाय पर चर्चा व रात्रि भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात्रि विश्राम कोलकाता के होटल ताज में होगा. 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुबह कालीघाट मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

राजस्थान प्रवासी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

इसके बाद हिंदुस्तान क्लब में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कला मंदिर में राजस्थान प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे. शाम को दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे रंगोली मॉल और राघव प्लाजा मॉल में आयोजित जनसभाओं में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और देर रात दिल्ली पहुंचेंगे. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में 50 फीसदी बढ़ेगी लोकसभा सीट, विधानसभा की सीटें कितनी होंगी? मदन राठौड़ ने बताया

36 साल बाद राजस्थान बीजेपी का होगा नया पता, भैरों सिंह शेखावत ने बनाया अपने आवास को दफ्तर

अशोक गहलोत का दोतरफा वार, 2020 के राजनीतिक संकट का जिक्र; पायलट-बीजेपी पर चलाए शब्दबाण

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close