विज्ञापन

राजस्थान: तंत्र विद्या के शक में साढू के बेटे ने कराई हत्या, 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर

65 वर्षीय बुजुर्ग की तंत्र विद्या के शक में हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, साढ़ू के बेटे ने प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया. इसके बाद वहां पर दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

राजस्थान: तंत्र विद्या के शक में साढू के बेटे ने कराई हत्या, 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर
राजस्थान: तंत्र विद्या के शक में साढू के बेटे ने कराई हत्या

राजस्थान के भरतपुर जिले में सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा हो गया है. तंत्र विद्या के शक में साढू के बेटे ने ही हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने 65 वर्षीय कालीचरन वैश्य की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या के मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है. 

नाले के किनारे मिला था शव

थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि 24 जून 2026 को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर-13 की खाली प्लॉटिंग में झाड़ियों के पास नाले किनारे अज्ञात शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस को शव की पहचान लाल बाग बयाना निवासी कालीचरन पुत्र छोटेलाल वैश्य के रूप में हुई. गोली मारकर हत्या की गई थी. 

मृतक के नाती यश गोयल ने हत्या का सेवर में केस दर्ज कराया. जांच में सीडीआर, आईपीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और आसूचना से सामने आया कि हत्या कालीचरन के साढू के लड़के राजकुमार उर्फ राजू निवासी बापू नगर ने अपने साले श्रीकृष्ण निवासी जावरा मथुरा व उसके दोस्त वीरेंद्र सिंह निवासी नगला बरी मथुरा से कराई.

प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाकर मारी गोली  

जांच में पता चला कि कालीचरन तंत्र विद्या करता था. पहले राजू के परिवार का इलाज किया था. बाद में राजू का बेटा सत्यम बीमार रहने लगा. डॉक्टर बीमारी नहीं पकड़ पाए तो राजू को शक हुआ कि कालीचरन ने ही तंत्र से कुछ कर दिया है और जानबूझकर ठीक नहीं कर रहा. इसी शक में 24 जून को राजू ने प्लॉट दिखाने के बहाने कालीचरन को सेक्टर-13 में श्रीकृष्ण और वीरेंद्र के पास छोड़ा, जहां दोनों ने गोली मार दी. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें-

'हवस के अड्डे' बने होटल : 13 साल की मासूम से कई दिनों तक हैवानियत, 8 आरोपी गिरफ्तार 

सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, भाजपा कार्यालय का अधिकारी बनकर 26 युवाओं से ठगे रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close