विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2026

भीलवाड़ा: जनसुनवाई में भड़के विधायक, बोले- 'काम नहीं करना है तो बोरिया बिस्तर बांध लो'

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बिजली समस्याओं को लेकर विधायक डॉ लालाराम बैरवा का गुस्सा फूट पड़ा.

भीलवाड़ा: जनसुनवाई में भड़के विधायक, बोले- 'काम नहीं करना है तो बोरिया बिस्तर बांध लो'
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में आयोजित जनसुनवाई में विधायक भड़क उठा

Rajasthan News: राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा पंचायत समिति सभागार में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान बिजली समस्याओं को लेकर विधायक डॉ लालाराम बैरवा काफी नाराज नजर आए. लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई.

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती, खराब लाइनों और लंबित शिकायतों की समस्या विधायक के सामने रखी. जब इन मामलों में अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधायक का गुस्सा बढ़ गया.

“काम नहीं करना है तो बोरिया बिस्तर बांध लो”

विधायक डॉ बैरवा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शिकायतों पर काम नहीं करना है तो बोरिया बिस्तर बांधकर चले जाएं. उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को नजरअंदाज करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान करें.

विधानसभा में मामला उठाने की दी चेतावनी

जनसुनवाई के दौरान विधायक ने एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता ओ.पी. महला को भी खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि अगर विभाग की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे. विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वे विधानसभा में सभी अधिकारियों के पर्चे खोल देंगे.

रिश्वत लेने वालों पर भी सख्त चेतावनी

विधायक डॉ बैरवा ने यह भी कहा कि अगर उनके नाम से कोई व्यक्ति किसी अधिकारी या कर्मचारी से रिश्वत मांगता है तो तुरंत उन्हें जानकारी दी जाए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता के काम में किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सूर्यघर योजना के लाभार्थियों से भी किया संवाद

जनसुनवाई के दौरान विधायक डॉ बैरवा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की. उन्होंने योजना से जुड़े लोगों से अनुभव पूछे और उनकी समस्याओं को भी सुना. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सही तरीके से लोगों तक पहुंचना चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- श्रीगंगानगर: फीस के लिए प्रिंसिपल बना हैवान, दो मासूम बच्चों को पाइप से बुरी-तरह पीटा; प्रशासन मौन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com