भीलवाड़ा में सदर थाने के थानाधिकारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा. वह घर में अकेले रहते थे. चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. पत्नी अजमेर में रहती हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गोली लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है.
सरकारी क्वार्टर में लहुलूहान पड़े थे
सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह लहूलुहान हालत में अपने सरकारी क्वार्टर में पाए गए थे. गंभीर हालत में उन्हें भीलवाड़ा से उदयपुर रेफर किया गया है. भीलवाड़ा एसपी के निर्देश पर भीलवाड़ा से उदयपुर तक राजमार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर देर रात उदयपुर के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया. भीलवाड़ा पुलिस अपने साथी की जान बचाने के लिए हाईवे पर पहले ही अलर्ट होकर खड़ी रही. मंगरोप हमीरगढ़ सीआई सुनील बेडा, गंगरार (चितौड़गढ़) सीआई तुलसी राम सहित चितौड़ उदयपुर की पुलिस वाहनों से एस्कॉर्ट करके एंबुलेंस को एक घंटा 35 मिनट में उदयपुर पहुंचाया, जहां लोकपाल को भर्ती कराया गया.
सिर में लगी गोली, उदयपुर रेफर
पुलिसकर्मी और आम जन जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. रेफर होने के दौरान एक मेडिकल टीम भी साथ भेजी गई, देर रात लोकपाल का उपचार जारी है. पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि सदर थानाधिकारी लोकपाल सिंह गोली लगने से घायल हुए हैं. उनकी हालत स्थिर है. उनको हेड इंजरी है. गोली लगने के कारण यह घटना उनके क्वार्टर में हुई है. इसकी जांच की जा रही है. अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. उनको अग्रिम उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया है.
संभवत: सिर से आरपार हो गई गोली
भीलवाड़ा महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर अरुण गौड़ ने कहा कि गंभीर अवस्था में सीआई को हमारे यहां ले के आए थे. गोली सिर में लगी है, संभवतः आर-पार हो गई है. उनको न्यूरो सर्जन की आवश्यकता थी, इसके लिए राम स्नेही हॉस्पिटल लाया गया. उनकी स्थिति गंभीर होने से उन्हें गीता जी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में झमाझम बारिश, सड़कों पर भरा पानी; निचली कॉलोनियों में बढ़ी परेशानी