Rajasthan News: राजस्थान में बीकानेर के खाजूवाला में पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने के लिए जो साहस दिखाया है उसने सबको हैरान कर दिया है. अनाज मंडी से सरसों चोरी के मामले में फरार चल रहे गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम के सामने आरोपी ने भागने के लिए नहर का सहारा लिया. जैसे ही पुलिस की गाड़ी उसके नजदीक पहुंची आरोपी ने खुद को बचाने के लिए सीधे नहर की तेज लहरों में छलांग लगा दी.
कांस्टेबल ने लगाई छलांग
आरोपी के नहर में कूदते ही खाजूवाला थाने के कांस्टेबल अरुण कुमार ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी. नहर का बहाव काफी तेज था, लेकिन कांस्टेबल अरुण की हिम्मत और फुर्ती के आगे आरोपी टिक नहीं सका. उन्होंने बीच पानी में ही आरोपी गजेंद्र को दबोच लिया और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस साहसी कार्य की चर्चा पूरे इलाके में है और कांस्टेबल अरुण की हर तरफ प्रशंसा हो रही है.
पुलिस की बढ़ती सफलता
पुलिस ने आरोपी के पास से सरसों चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों, मंगल सिंह और अमित बिश्नोई को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. पुलिस अब गज्जू से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि इलाके में हुए अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सके. खाजूवाला पुलिस की इस मुस्तैदी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.
यह भी पढ़ें-
मरुधरा में 'वंदे गंगा' की लहर, 5 दिन में 3 करोड़ लोगों ने मिलकर रचा इतिहास, आधी आबादी ने संभाली कमान