बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. अब इस मामले में एक और महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती प्रभावित प्रसूताओं की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है. जबकि 2 महिलाओं की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.
प्रसूता की तबयत स्थिर
8 जून को भर्ती हुई प्रसूता कमला की तबियत बिगड़ने के बाद उसे भी उपचार के लिए भर्ती किया गया था. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. वहीं, पहले से भर्ती शारदा की अचानक तबियत बिगड़ने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. परिजनों का कहना है शारदा की तबियत बिगड़ने से पहले उसने बताया कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. जिसके बाद से वह बेहोश है.
प्रसूताओं की स्थिति पर डॉक्टर का टिप्पणी से इनकार
पीबीएम अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 6 प्रसूताओं का लगातार उपचार किया जा रहा है. इनमें प्रीति की हालत पहले से ही गंभीर बनी हुई है, जबकि शारदा को मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया गया. जांच के दौरान सीटी स्कैन रिपोर्ट में ब्लीडिंग की पुष्टि हुई है. हालांकि, आंखों की रोशनी को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है.
चिकित्सकों का दावा- मरीजों की स्थिति में जल्द होगा सुधार
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रीति और शारदा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है. अन्य चार मरीजों में से अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है. चिकित्सकों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य में सुधार जारी रहा तो मरीजों को जल्द छुट्टी भी दी जा सकती है. जहां एक ओर जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं अस्पताल प्रशासन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी और उपचार में जुटी हुई है. अब सभी की नजरें मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति और जांच रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
यह भी पढ़ेंः MLA ऋतु बनावत और EO अनीता कुमारी मामले पर बवाल जारी, अब कुशवाहा समाज भड़का