विज्ञापन

Jaipur: बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना का मेंटेनेंस का काम समय से पहले पूरा, जलदाय विभाग की दिखी बेहतर प्लानिंग

Jaipur News: बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना का रखरखाव कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया. जलदाय विभाग ने 29 मार्च दोपहर से पंपिंग शुरू कर दी, अब जयपुर शहर को गर्मी में निर्बाध पेयजल आपूर्ति मिलेगी.

Jaipur: बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना का मेंटेनेंस का काम समय से पहले पूरा, जलदाय विभाग की दिखी बेहतर प्लानिंग
जयपुर में बीसलपुर पेयजल परियोजना का रखरखाव कार्य किया गया.

जलदाय विभाग ने बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के रखरखाव कार्य को निर्धारित शटडाउन अवधि से पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इसे विभाग की तेज़ कार्यशैली और बेहतर प्लानिंग का नतीजा माना जा रहा है. अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि 28 मार्च रात 8 बजे से 29 मार्च रात 8 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित था, लेकिन सभी कार्य समय से पहले पूरे कर लिए गए. इसके बाद 29 मार्च दोपहर 2:30 बजे बीसलपुर इनटेक पंप हाउस से पंपिंग शुरू कर दी गई. 

शाम में शुरू हुई पेयजल सप्लाई

शाम 4:50 बजे सूरजपुरा फिल्टर प्लांट से जयपुर शहर के लिए पेयजल सप्लाई शुरू हुई और रात 9 बजे पानी बालाबाला पंपहाउस पहुंच गया. शटडाउन के दौरान बीसलपुर इनटेक, पंप हाउस, सूरजपुरा फिल्टर प्लांट और ट्रांसमिशन पाइपलाइन पर महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य पूरे किए गए. 

इनमें 26 किमी और 5 किमी चौनेज पर लीकेज निवारण, वीटी पंप नंबर 2 और 7 की मरम्मत, सूरजपुरा फिल्टर प्लांट की सफाई, 33 केवी विद्युत प्रणाली की मरम्मत और रेनवाल पंपिंग स्टेशन पर अन्य रखरखाव कार्य शामिल हैं.

जयपुर में किया गया रखरखाव

जयपुर शहर में भी व्यापक कार्य किए गए. सीबीआई फाटक जगतपुरा पर 700 मिमी एमएस लाइन का इंटरकनेक्शन, अशोक मार्ग पर रिसाव मरम्मत, किशनबाग नाला पर एयर वाल्व प्रतिस्थापन, सेंट्रल पार्क पंपिंग स्टेशन की मरम्मत और विभिन्न पंपिंग स्टेशनों पर सीडब्ल्यूआर की सफाई प्रमुख कार्य रहे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close