विज्ञापन

बांसवाड़ा के बीजेपी जिला मंत्री ने किया सुसाइड, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

फिलहाल, बीजेपी नेता की सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बांसवाड़ा के बीजेपी जिला मंत्री ने किया सुसाइड, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
बीजेपी जिला मंत्री अर्जुन सिंह मईड़ा

बांसवाड़ा में बीजेपी जिला मंत्री अर्जुन सिंह मईड़ा ने फांसी लगा ली. पदाधिकारी की आत्महत्या की खबर के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है. अर्जुन सिंह छोटी सरवन के रहने वाले थे. सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अचानक इस घटना से परिजन और समर्थक भी हैरान है. फिलहाल सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है.  

RSS से भी जुड़े रहे हैं मईड़ा

जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह मईड़ा छायन बड़ी ग्राम पंचायत के निवासी थे. उनकी पहचान बीजेपी के सक्रिय सदस्य के रूप में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के तौर पर रही है. लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे. इससे पहले, छोटी सरवन के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रहे. छोटी सरवन पंचायत समिति के सदस्य रहने के दौरान उनके विकास कार्यों की भी काफी चर्चा रही. अर्जुन सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े हुए थे. उनकी मौत के बाद भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे.  

यह भी पढ़ेंः पेट्रोल के लिए राजस्थान से यूपी जा रहे लोग, आगरा के पंप पर लगी भीड़, जानिए क्या है वजह

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close