विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2024

Churu Nomination: चूरू से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने किया नामांकन, राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेता रहे मौजूद

Lok Sabha Elections 2024: झाझड़िया ने कहा, हमारा प्रयास है चूरू में सबसे बड़ी जीत रहे. मैंने अपनी मां से आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल किया है. मेरी मां ने कहा है कि पिछले 20 साल से खेल के लिए आशीर्वाद दिया है तब भी हमेशा जीत हुई है और आगे भी जीत होगी.

Churu Nomination: चूरू से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने किया नामांकन, राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेता रहे मौजूद
नामांकन दाखिल करने के दौरान देवेंद्र झाझड़िया

Lok Sabha Election 2024: चूरू संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव रोचक हो गए हैं. यहां भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां और भाजपा के अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया के बीच सीधा मुकाबला है. भाजपा से देवेंद्र झाझड़िया ने आज मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले देवेंद्र झाझड़िया ने अपने गांव में अपनी मां से आशीर्वाद लिया. देवेंद्र झाझड़िया के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, भाजपा की सुमित्रा पूनिया मौजूद रहे.

नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा करवाए गए विकास कार्य पर जनता उन्हें वोट देकर जिताएगी. पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पद्म भूषण देवेंद्र झाझरिया ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया है.

भाजपा तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड 

राठौड़ ने दावे के साथ घोषणा करते हुए कहा कि, अब तक के लोकसभा के सारे रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय जनता पार्टी का यह नौजवान निश्चित तौर पर विजयी होगा. प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि राजस्थान में 25 की 25 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी, फाइट केवल इतनी है कि कौन सबसे ज्यादा मतों से जीते.

'लोगों ने खेल मेंआशीर्वाद दिया आगे भी जीत होगी'

झाझड़िया ने कहा, हमारा प्रयास है चूरू में सबसे बड़ी जीत रहे. मैंने अपनी मां से आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल किया है. मेरी मां ने कहा है कि पिछले 20 साल से खेल के लिए आशीर्वाद दिया है तब भी हमेशा जीत हुई है और आगे भी जीत होगी. मुद्दों की बात पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाए गए विकास कार्य पर ही चुनाव लड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी समय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था की यहां से 1 रुपया भेजते हैं तो केवल 15 पैसे ही ग्रास रूट पर आते हैं लेकिन आज 1 रुपया ऊपर से भेजा जाता है तो 1 रुपए ही विकास कार्य में लगता है. कल कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा नाकामांकन करेंगे. जिसमे कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. 

यह भी पढ़ें- ज्योति मिर्धा ने दाखिल किया नामांकन, संयुक्त प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल को बताया कमजोर नेता

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com