विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2023

साली की शादी में DJ पर नाच रहे जीजा की हार्ट अटैक से मौत, मात्र 30 साल थी उम्र, वीडियो वायरल

Heart Attack Viral Video: साली की शादी में डीजे पर नाच रहे जीजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. नाचते-नाचते युवक को आए हार्ट अटैक का वीडियो सामने आया है. जो खूब वायरल हो रहा है. मृतक की उम्र मात्र 30 साल थी.

साली की शादी में DJ पर नाच रहे जीजा की हार्ट अटैक से मौत, मात्र 30 साल थी उम्र, वीडियो वायरल
साली की शादी में डीजे पर नाचते-नाचते हार्ट अटैक से युवक की मौत.

Heart Attack Viral Video: कोरोना काल के बाद हार्ट अटैक के कई हैरान करने वाले देश के अलग-अलग कोनों से सामने आए हैं. लोग खेलते-कूदते, हंसते-नाचते मर जा रहे हैं. हार्ट अटैक से चटपट में मौत का ताजा मामला राजस्थान के सिरोही जिले से सामने आया है. जहां साली की शादी में डीजे पर नाच रहे जीजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. नाचते-नाचते युवक को आए हार्ट अटैक का वीडियो सामने आया है. जो खूब वायरल हो रहा है. मरने वाले युवक की उम्र मात्र 30 साल थी. उसकी इस तरह हुई मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

अब परिवार में चीख-पुकार मची है. युवक को आए हार्ट अटैक का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि युवक डीजे पर एक महिला के साथ नाच रहा है. इसी दौरान एक बच्ची डीजे पर आती है. जिसे साइड कर युवक फिर नाचना शुरू करता है. एक-दो स्टेप के बाद ही वह लड़खड़ा कर स्टेज पर गिर जाता है.  

डीजे पर खुशी-खुशी नाच रहा था युवक.

डीजे पर खुशी-खुशी नाच रहा था युवक.


हैरान करने वाला यह मामला सिरोही जिला मुख्यालय स्थित सिंधी धर्मशाला में गत 24 सितम्बर को हुए एक शादी समारोह के दौरान घटी. उस रोज वहां संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें सभी रिश्तेदारन नाच-गाना कर रहे थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

 इसी कार्यक्रम में पाली जिले के सोजत निवासी पूरण सिंघाडिया पुत्र बस्तीराम सिंघाड़िया उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी व परिजनों के साथ उदयपुर पहुंचा था. वहीं संगीत कार्यक्रम मे पूरण अपनी पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था . तभी अचानक ही डांस करते-करते वह जमीन पर गिर गया. 

युवक जैसे ही वो जमीन पर गिरा, वहां मौजूद रिश्तेदार उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे. लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया गया कि पूरण अपनी साली की शादी में शामिल होने यहा पहुंचा था. पूरण सिंघाडिया उदयपुर में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था. लेकिन साली की शादी समारोह की वजह से हाल ही में वह उदयपुर से सिरोही आया था. इससे पहले भी हार्ट अटैक के कई ऐसे वीडियो देश के अलग-अलग कोनों से सामने आए हैं. जिसमें लोग जिम में एक्ससाइज करते-करते दम तोड़ते दिखे थे. 

यह भी पढ़ें - हार्ट अटैक से किस तरह अलग है हार्ट फेलियर, यहां समझें दोनों का फर्क और लक्षण...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com