विज्ञापन

बूंदी: परीक्षा देकर लौट रही 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म; अधमरी हालत में छोड़ा

राजस्थान के बूंदी जिले में 8वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां आरोपी परिचित युवक बताए जा रहे हैं. पीड़िता की हालत गंभीर है और पुलिस जांच में जुटी हुई है. 

बूंदी: परीक्षा देकर लौट रही 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म; अधमरी हालत में छोड़ा
बूंदी में नाबालिग के साथ हुआ गैंगरेप.

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में कापरेन थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां 8वीं कक्षा की एक नाबालिग लड़की परीक्षा देकर घर जा रही थी जब कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. सुनसान जगह पर ले जाकर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए. 

इसके बाद आसपास के लोगों ने देखा तो रिश्तेदारों को सूचना दी और फिर परिवार को पता चला. पिता को रिश्तेदारों से फोन आया कि बेटी के साथ गलत हुआ है. वे दौड़े-भागे पहुंचे तो लड़की डरी-सहमी और घायल थी. तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से हालत बिगड़ने पर कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया. अब वहां इलाज चल रहा है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है.

परिवार का दर्द और आरोप

पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी ने घर आकर सब कुछ बयान किया. उसने कहा कि आरोपी परिचित रिश्तेदार जैसे युवक थे जिन्होंने नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात की. परिवार ने 2-3 युवकों पर आरोप लगाया है. वे कहते हैं कि दोनों परिवारों में पुराना विवाद भी हो सकता है जिसकी वजह से यह हुआ. परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि दोषी बच न सकें. इस घटना ने पूरे गांव में डर का माहौल बना दिया है और लोग बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं.

पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया

कापरेन थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा और अन्य अधिकारी घटना की खबर मिलते ही कोटा अस्पताल पहुंचे. DYSP अशोक जोशी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और बयान दर्ज करने की कोशिश हो रही है. अभी बयान पूरे नहीं हुए लेकिन रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

SP राजेंद्र मीणा ने जांच के सख्त निर्देश दिए हैं. एक विशेष टीम बनाई गई है जो आरोपियों की तलाश में जुटी है. जोशी ने कहा कि हर कोण से जांच हो रही है चाहे आरोपी परिचित हों या कोई और हो, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज होगी. पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरफ्तारी होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

यह भी पढ़ें- सीकर में ACB की बड़ी कार्रवाई, ED के सीनियर हेड कांस्टेबल को 13 लाख की घूस लेते किया ट्रैप 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close