विज्ञापन

दौसा: स्कूल में टीसी लेने गई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

दौसा जिले में सरकारी शिक्षक पर T.C. लेने आई नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर शिक्षक खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

दौसा: स्कूल में टीसी लेने गई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
दौसा जिले में सरकारी शिक्षक पर T.C. लेने आई नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

Rajasthan News: राजस्थान में दौसा जिले के मंडावर कस्बे से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात एक सरकारी शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद से स्थानीय शिक्षा विभाग और अभिभावकों में भारी आक्रोश है. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता छात्रा स्कूल में अपना टीसी लेने पहुंची थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक ने उसे गलत तरीके से छुआ और किसी को भी इस बारे में कुछ न बताने की धमकी दी. डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती बताई.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा के पिता ने तुरंत मंडावर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मंडावर थाना पुलिस का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है इसलिए इसकी गहनता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

पांचना बांध: हाईकोर्ट के आदेश और 39 गांवों का विरोध, जानें क्या है गुर्जर-मीणा का 20 साल पुराना विवाद

भारत का मुश्ताक कैसे बना पाकिस्तानी जासूस? बुआ के बेटे को पहुंचाई BSF की मूवमेंट, ISI से मिली रकम

राजस्थान में प्री मानसून में जमकर बरसात, मानसून की एंट्री देर से होगी, जानिए कहां अटका है  मानसून

कोटा छात्र संवाद में राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले-'एक्सटॉर्शन मशीन बन गया है एजुकेशन सिस्टम'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close