विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2023

बूंदी: स्कूल से घर लौट रही छात्राओं का अपहरण का प्रयास, साधु के वेश में कार से आए थे अपहरणकर्ता

चश्मदीद मनीष नागर ने बताया की जब मैं हाईवे पर पहुंचा तो एक जगह पर स्कूल की कुछ बच्चियां झुंड बनाकर खड़ी थी.

बूंदी: स्कूल से घर लौट रही छात्राओं का अपहरण का प्रयास, साधु के वेश में कार से आए थे अपहरणकर्ता
बूंदी:

बुंदी के नैनवा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्कूल से घर लौट रही छात्राओं ने एक कार पर सवार कुछ लोगों द्वारा अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार अपहरण कर्ता बच्चियों को केले देने के बहाने अपहरण करना चाहते थे.  बच्चियों ने जानकारी देते हुए बताया की वो रोजाना की तरह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर के  लौट रही थी. इसी दौरान एक लाल कलर की गाड़ी में सवार साधु के वेशभूषा में कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर उनको हाईवे 148 पर खानपुरा मोड़ पर रोक लिया और केले देकर गाडी में बैठने की कोशिश की. कार वाले के हरकतों को देखकर बच्चे डर गए और केला सड़क पर फेंककर भाग गए.

वहीं मौके पर पर पहुंचे चश्मदीद मनीष नागर ने बताया की जब मैं हाईवे पर पहुंचा तो एक जगह पर स्कूल की कुछ बच्चियां झुंड बनाकर खड़ी थी. बात करने पर बच्चियों ने पूरी जानकारी दी.  वहीं थोड़ा आगे जाने पर खानपुरा मोड़ पर भी कुछ बच्चियों को खड़े हुए देखा जहां एक लाल कलर की गाड़ी भी थी. उसमें बैठे लोगों द्वारा उन्हें केले दिए जा रहे थे.

 मेरे गाड़ी रोकने पर लाल गाड़ी वहां से चली गई. उस गाड़ी पर नम्बर प्लेट नहीं थी. जब बच्चियों से पुछा तो बच्चियों ने बताया की गाड़ी में साधु के वेशभूषा में कुछ लोग उनको केले देकर गाडी में बैठने के लिए कह रहे थे.  वहीं बच्चियों ने केले भी सड़क पर फेंक दिया. चश्मदीद ने पुलिस को सुचना से अवगत करवाया, जिस पर नैनवां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ओर बच्चियों से मामले की जानकारी लेकर गाड़ी के पीछे गई लेकिन गाड़ी हाथ नहीं लगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com