विज्ञापन

बिजनेस का बड़ा मौका! जयपुर में MP का मेगा रोड शो आज, सीएम मोहन यादव उद्योगपतियों को देंगे 'मुनाफे' वाला ऑफर

जयपुर में आज मध्यप्रदेश का मेगा निवेश रोड शो होने जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव राजस्थान के दिग्गज उद्योगपतियों को एमपी में निवेश और मुनाफे के बड़े अवसरों का ऑफर देंगे.

बिजनेस का बड़ा मौका! जयपुर में MP का मेगा रोड शो आज, सीएम मोहन यादव उद्योगपतियों को देंगे 'मुनाफे' वाला ऑफर
जयपुर में एमपी का निवेश 'महाकुंभ', उद्योगपतियों को लुभाएंगे सीएम मोहन यादव
X@DrMohanYadav51

Jaipur News: मध्यप्रदेश सरकार अब राजस्थान के निवेशकों के सहारे अपने औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने जा रही है. आज यानी 21 मार्च को गुलाबी नगरी जयपुर (Jaipur) में मध्यप्रदेश का मेगा निवेश रोड शो (Mega Investment Road Show) आयोजित हो रहा है. इस कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) शिरकत करेंगे. उनका मुख्य उद्देश्य राजस्थान के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के शानदार और मुनाफे वाले अवसरों से जोड़ना है.

इन सेक्टर्स में कमाई के बड़े मौके

इस रोड शो के जरिए मध्यप्रदेश सरकार कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, रिन्यूएबल एनर्जी, माइनिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश की उम्मीद कर रही है. कार्यक्रम में ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिए निवेशकों को राज्य की उदार औद्योगिक नीतियों और सरकारी प्रोत्साहनों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा.

400 से ज्यादा बिजनेसमैन होंगे शामिल

दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिग्गज उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे. इस दौरान 90 से अधिक औद्योगिक संगठनों की भागीदारी रहने वाली है. अब तक 250 से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और करीब 70 बड़े उद्योगपतियों ने शामिल होने की सहमति दे दी है. आयोजन में कुल 400 से अधिक प्रतिभागियों के आने की संभावना है.

राजस्थान के ये प्रमुख संगठन होने शामिल

इस आयोजन में राजस्थान सोलर एसोसिएशन, ऑल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, लघु उद्योग भारती, सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जैसे प्रमुख संगठन शामिल होंगे.

निवेशकों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई बड़े वादे कर रही है, जिनमें विकसित लैंड बैंक और मजबूत लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, सिंगल विंडो सिस्टम और त्वरित अनुमोदन प्रक्रिया समेत विशेष प्रोत्साहन पैकेज और उद्योग अनुकूल नीतियां शामिल हैं.

भीलवाड़ा के बाद अब जयपुर की बारी

बता दें कि इससे पहले 26 फरवरी 2026 को भीलवाड़ा में टेक्सटाइल सेक्टर पर आधारित एक सफल सत्र आयोजित किया गया था. जयपुर का यह रोड शो उसी कड़ी का अगला हिस्सा है, जिससे दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- आपके एक 'Hello' के इंतजार में हैं मेवात के ठग, राजस्थान पुलिस ने आधी रात जंगल में रेड मारकर 7 को दबोचा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close