विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा कदम, भिनाय में नया औद्योगिक क्षेत्र; अंता को मिलेगा 765 केवी जीएसएस

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं. इनसे औद्योगिक विकास को बल मिलेगा, बिजली आपूर्ति मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा कदम, भिनाय में नया औद्योगिक क्षेत्र; अंता को मिलेगा 765 केवी जीएसएस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इन फैसलों से न सिर्फ औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बिजली आपूर्ति भी मजबूत होगी. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राजस्थान का बुनियादी ढांचा और सशक्त होगा.

भिनाय में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने अजमेर जिले की भिनाय तहसील के कनईकलां गांव में 106 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन को नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए मंजूरी दी है. यह जमीन राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को दी गई है.

इस क्षेत्र में गैर-प्रदूषणकारी उद्योग स्थापित किए जाएंगे. इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और उद्योगों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा. यह कदम क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

अंता में 765 केवी जीएसएस की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने बारां जिले की अंता तहसील के सोरसन गांव में 765 केवी गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन (जीएसएस) के लिए 39.17 हैक्टेयर जमीन को मंजूरी दी है. यह जमीन राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) को आवंटित की गई है. इस जीएसएस से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और सुचारू होगी. इससे उद्योगों और आम जनता को निर्बाध बिजली मिलेगी.

विकास की नई राह

ये दोनों फैसले राजस्थान को औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह प्रयास प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान में आंधी-बारिश से मची तबाही, मौसम बदलने से कही राहत तो कहीं परेशानी; जारी हुआ अलर्ट

राजस्थान में हर दिन बढ़ रहे कोरोना मरीज, आज आए 7 नए केस; इस साल अब तक 2 मरीज की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com