सड़क किनारे अंगूर खरीदने पहुंचे राजस्थान CM भजनलाल, सीपी जोशी संग पिया गन्ने का जूस

CM Bhajan Lal Sharma Jhunjhunu Visit: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जमीन से जुड़े नेता हैं. इस बात का परिचय उन्होंने कई मौकों पर दिया है. बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए झूंझुनू पहुंचे सीएम भजनलाल ने फिर से इस बात परिचय दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्टेशन के पास अंगूर की दुकान पर राजस्थान के सीएम भजनलाल और सीपी जोशी संग जूस पीते मुख्यमंत्री.

CM Bhajan Lal Sharma Jhunjhunu Visit: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajal Lal Sharma)  ने लोकसभा चुनाव की कमान संभाल ली है. वो प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर संभाग स्तरीय लोकसभा सीटों को लेकर स्थानीय भाजपा नेता, प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं. इस दौरे के दौरान सीएम शर्मा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए लोगों से मेलजोल भी कर रहे हैं. सीएम शर्मा जमीन से जुड़े नेता हैं. इस बात का परिचय उन्होंने पहले भी कई बार दिया है. बुधवार को झूंझुनू के दौरे पर सीएम शर्मा ने इस बात का परिचय फिर से दिया. 

झूंझुनू रेलवे स्टेशन के पास अचानक रुका सीएम का काफिला

दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को झुंझुनू में लोकसभा चुनाव की कलस्टर बैठक की. कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री झुंझुनू हवाई पट्टी के लिए जा रहे थे तो उन्होंने अचानक रेलवे स्टेशन के पास एक फलों की रेहड़ी देखकर अपने काफिले को रूकवा लिया. खुद गाड़ी से उतरकर रेहड़ी वाले से केले और अंगूर खरीदे और यूपीआई से केले और अंगूर के 180 रुपए का डिजीटल भुगतान किया.

इसके बाद इसी रेहड़ी के पास सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ गन्ने का जूस भी पिया.  इस दौरान सीएम के साथ प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के अलावा उनके सभी स्टाफ भी थे. सीएम ने सभी को गन्ने का जूस पिलवाया.

Advertisement

झूंझुनू स्टेशन के पास एक रेहड़ी पटरी की दुकान पर जूस पीते राजस्थान सीएम भजनलाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी.



रेहड़ी और गन्ने के ज्यूस वाले अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर काफी खुश नजर आए. वहीं सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज्यादा कुछ तो नहीं कहा. पर इतना जरूर कहा कि निकलते है तो कहीं ना कुछ तो कुछ लेना ही पड़ेगा भाई. इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी भी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री समेत सभी नेताओं का लंच कलस्टर बैठक स्थल पर था. लेकिन चूरू में बैठक के लिए मुख्यमंत्री को देर हो रही थी. इसलिए वे बिना कोई देर किए सीधे ही हवाई पट्टी के लिए निकल गए. 

तस्वीरें भी की शेयर, लिखा- वोकल फॉर लोकल 

झूंझुनू में स्टेशन के पास काफिला रोककर अंगूरे खरीदने और जूस पीने की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच पर साझा करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा- हमारा ध्येय ~'वोकल फॉर लोकल'. झुंझुनू प्रवास के दौरान आज सड़क किनारे कर्मठ व परिश्रमी व्यवसायी भाई से आत्मीय संवाद करते हुए उनके ठेले से फल खरीदे व ज्यूस पिया. डिजिटल इंडिया मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सम्मानित भाई का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें UPI के माध्यम से पेमेंट किया व उज्जवल व्यवसाय हेतु शुभकामनाएं प्रदान की.

Advertisement

सीएम ने आगे लिखा हमारी सरकार 'आत्मनिर्भर राजस्थान' की अवधारणा को साकार करने वाले उद्यमशीलता के प्रतीक हमारे रेहड़ी-पटरी व्यवसायी भाइयों - बहिनों के आर्थिक व सामाजिक उन्नयन हेतु संकल्पबद्ध है.

यह भी पढ़ें - बीकानेर में देर रात जब एक छोटे से सैलून पर अचानक पहुंचे CM भजनलाल...


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.