विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2025

सीएम भजनलाल ने पुराने 2024-25 बजट को लेकर विभाग को दिया अल्टीमेटम, कहा- अधिकारियों पर करें कार्रवाई

सीएम शर्मा मंगलवार (15 अप्रैल) को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागों की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे.

सीएम भजनलाल ने पुराने 2024-25 बजट को लेकर विभाग को दिया अल्टीमेटम, कहा- अधिकारियों पर करें कार्रवाई

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने पिछले बजट (साल 2024-25 बजट) की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग किसी भी स्तर पर बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में देरी ना करें. उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को धरातल पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जाए. विकास कार्यों एवं योजनाओं की क्रियान्वित में संबंधित अधिकारी और संवेदक द्वारा लापरवाही करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

सीएम शर्मा मंगलवार (15 अप्रैल) को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागों की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए समयबद्ध भू-आवंटन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया. 

पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति और किसानों को सिंचाई हेतु पानी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 सहित विभिन्न कार्यों में देरी ना हो. नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा की जाए. उन्होंने वृहद् पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए. 

पाइनलाइन बिछाने में विभाग स्थापित करें बेहतर सामंजस्य

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को पेयजल पाइपलाइन एवं सीवर लाइन को बिछाने के कार्य में परस्पर बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए भी निर्देशित किया, जिससे सड़कों को बार-बार क्षति नहीं पहुंचे और राजस्व की हानि भी ना हो. उन्होंने इस तरह की क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र मरम्मत तथा समस्त जिला कलक्टर्स को भी इस संबंध में प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ‘कॉल बिफोर यू डिग' ऐप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से संबंधित विभाग और एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हैं और सड़कों को कम से कम क्षति होती है. सड़कों की मरम्मत भी समय पर हो जाती है. उन्होंने इस ऐप का अधिकतम उपयोग करने के लिए निर्देशित किया. 

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शहरों से लेकर दूरस्थ गांव-ढाणी तक प्रभावी चिकित्सा तंत्र विकसित कर रही है. उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अविलम्ब लंबित बजट घोषणाओं को पूरा करने के लिए निर्देशित किया. 

मुख्यमंत्री ने नगरीय विकास, स्वायत्त शासन, जल संसाधन, सिंचित क्षेत्र विकास, खेल एवं युवा मामलात, पर्यटन एवं वित्त विभाग सहित विभिन्न विभागों की लंबित घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अपेक्षित गति लाने और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए. 

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: ईसरदा बांध के निर्माण का 90 फीसदी काम पूरा, 1256 गांव और 6 शहरों को मिलेगा पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com