विज्ञापन

सीएम भजनलाल शर्मा ने पत्‍नी के साथ ग‍िर‍िराज जी पर‍िक्रमा की, दंडवत से की शुरुआत

Giriraj Ji Maharaj: राजस्‍थान के CM भजनलाल शर्मा का ग‍िर‍िराज जी महाराज में गहरी आस्‍था है. वे पर‍िवार के साथ अक्‍सर ग‍िर‍िराज जी की पर‍िक्रमा करते रहते हैं. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने पत्‍नी के साथ ग‍िर‍िराज जी पर‍िक्रमा की, दंडवत से की शुरुआत
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गिरिराज जी की परिक्रमा की. (Photo- NDTV)

Giriraj Ji Maharaj: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात पत्नी गीता शर्मा के साथ गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा पूर्ण की. पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर से CM दंपति ने सात दंडवत कर परिक्रमा की शुरुआत की. परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह CM का भव्य स्वागत हुआ. श्रद्धालु 'राधे-राधे' के जयकारों के साथ उनकी एक झलक पाने को परिक्रमा मार्ग के किनारे खड़े रहे. कई श्रद्धालुओं ने मोबाइल में CM की तस्वीरें कैद कीं. 

राधा कुंड में दीपदान की 

CM भजनलाल शर्मा ने परिक्रमा के दौरान दानघाटी मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इसके बाद राधाकुंड पहुंचकर दीपदान किया. खास बात ये रही कि राधाकुंड में CM ने स्थानीय चाय की थड़ी पर रुककर चाय का आनंद भी लिया. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने गिरिराज जी की परिक्रमा की.

सीएम भजनलाल शर्मा ने गिरिराज जी की परिक्रमा की.

श्रद्धालुओं से की बातचीत 

परिक्रमा के दौरान CM ने दंडवत कर रहे श्रद्धालुओं से रुककर बातचीत की. श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और अभिवादन स्वीकार किया. परिक्रमा पूरी करने से पहले वह अपनी पूंछरी स्थित प्याऊ पर 5 मिनट बैठकर व्यवस्थाओं को देखा. CM के आगे-आगे भजन-कीर्तन करती मंडली चल रही थी. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. 

200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. उत्तर प्रदेश के मथुरा और राजस्थान के डीग जिले के करीब 200 पुलिसकर्मी CM की सुरक्षा में तैनात रहे. CM ने करीब 7 घंटे में सप्त कोशीय परिक्रमा पूर्ण की. परिक्रमा का समापन भी पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में ही किया गया. CM ने कहा कि गिरिराज महाराज की कृपा से ही परिक्रमा निर्विघ्न पूरी हुई. ब्रज की परंपरा और आस्था को नमन किया देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में 141 DSP का ट्रांसफर, पुल‍िस मुख्‍यालय ने देर रात जारी कर द‍ी ल‍िस्‍ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com