टोंक कलेक्टर टीना डाबी मंगलवार रात ककोड़ गांव में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. लोग बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याएं लेकर पहुंचे. देवली उनियारा के बीजेपी विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी मौजूद रहे. टीना डाबी ने 4 घंटे में 90 से अधिक समस्याओं का समाधान किया. विधायक ने वन विभाग के रेंजर पंकज शर्मा पर बजरी माफियाओं से साठ गांठ के आरोप लगाए.
गांव में ही कर दें समाधान
टीना डाबी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि गांव की समस्याओं का ग्रामीण स्तर पर ही समाधान होना चाहिए, जिससे किसी भी शिकायतकर्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. रात्रि चौपाल में टोंक ADM और SDM सहित सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे.
वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
विधायक ने वन विभाग के कर्मचारियों पर खनन माफियों से मिलकर खनन करने का आरोप लगाया. रेंजर पंकज शर्मा सहित अन्य के खिलाफ शिकायत की. मौके पर मौजूद उपवन संरक्षक अनुराग महर्षि ने डीएम से कहा कि इसकी जांच करवाएंगे.
विधायक ने कहा कि हमारे पास वीडियो और फोटो मौजूद है. खेत से मिट्टी उठाने वालों के खिलाफ तो मुकदमे दर्ज होते हैं, और अवैध बजरी खनन करने वालों को संरक्षण दिया जाता है. रेंजर पंकज शर्मा डीएम से सफाई देते रहे.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग की आई भविष्यवाणी