विज्ञापन

राहुल कस्वां, रफीक खान... राजस्थान के इन कांग्रेस नेताओं को केरल चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान के कई कांग्रेस नेताओं को केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट केरल में चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

राहुल कस्वां, रफीक खान... राजस्थान के इन कांग्रेस नेताओं को केरल चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के इन कांग्रेस नेताओं को केरल में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Rajasthan News: बंगाल, असम और केरल समेत 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारी जोरों पर है. कांग्रेस-भाजपा और क्षेत्रीय दल पूरे दम-खम के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं और ताबड़तोड़ प्रचार व रैलियां की जा रही हैं. कांग्रेस और भाजपा ने कई अन्य राज्यों के बड़े नेताओं को इन चुनावी राज्यों में अहम जिम्मेदारी सौंपी है. अब राजस्थान के कई कांग्रेस नेताओं की केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्ति की गई है. 

कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक

दरअसल, केरल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तिरुवनंतपुरम कांग्रेस भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक को AICC के महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल, AICC महासचिव और केरल चुनाव पर्यवेक्षक सचिन पायलट, केरल प्रभारी दीपादास मुंशी, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व लोकसभा सांसद शशि थरूर, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया.

राजस्थान के ये कांग्रेस नेता बने पर्यवेक्षक

राजस्थान से चूरू के सांसद राहुल कंसवा, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, मनीष यादव, पूर्व विधायक दानिश अबरार, AICC सचिव रेहाना रियाज चिश्ती और राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह को केरल चुनाव में AICC की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. 

बंगाल में राजस्थान के कई बीजेपी नेताओं को जिम्मेदारी

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी हाईकमान ने राजस्थान के कई अनुभवी और कद्दावर नेताओं को बंगाल की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर इलेक्शन मैनेजमेंट की कमान सौंपी है. बीजेपी के इस 'मिशन बंगाल' में सबसे बड़ा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता कैलाश चौधरी का है. उनके साथ ही आक्रामक तेवरों वाले विधायक जितेंद्र गोठवाल, अतुल भंसाली और लादू लाल तेली जैसे धुरंधरों को भी जिम्मेदारी दी गई है.

इन नेताओं को संगठन विस्तार से लेकर बल्कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और 'इलेक्शन मैनेजमेंट' की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी तूफानी दौरे पर जाएंगे और प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान के IAS अफसर कराएंगे विधानसभा चुनाव, बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में मिली बड़ी जिम्मेदारी

ममता के गढ़ में राजस्थान के धुरंधर! बीजेपी ने कैलाश चौधरी सहित इन बड़े नेताओं को सौंपी बंगाल की कमान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close