विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2025

कमीशनखोरी में मंत्री का आया नाम तो चढ़ गया पारा, बोले- 7 द‍िन के भीतर जांच कर कार्रवाई करें

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने खैराबाद पंचायत समिति में वाटर कूलर खरीद में भ्रष्टाचार की जांच के दिए निर्देश. रिकॉर्ड सीज के जांच करने के आदेश द‍िए.

कमीशनखोरी में मंत्री का आया नाम तो चढ़ गया पारा, बोले- 7 द‍िन के भीतर जांच कर कार्रवाई करें
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर.

शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने खैराबाद पंचायत समिति में पिछले एक साल में खरीदे गए वाटर कूलरों की खरीद, कमीशनखोरी और भुगतान प्रक्रिया की गहन जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही वाटर कूलर्स की खरीद का रिकॉर्ड सीज करने के ल‍िए भी कहा है. दिलावर ने इस मामले की 7 दिन में कमेटी से जांच कराने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं.

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश 

पंचायतीराज मंत्री दिलावर ने इस संदर्भ में कोटा के जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि खैराबाद पंचायत समिति में पिछले एक साल में खरीदे गए सभी वाटर कूलरों की गुणवत्ता, भुगतान और समस्त रिकॉर्ड को तत्काल सीज कर जांच की जाए. उन्होंने पत्र में साफ तौर पर कहा कि यदि जांच में किसी भी तरह की अनियमितता, कमीशनखोरी या भ्रष्टाचार मिलता है, तो दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई की जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

मदन दिलावर का भी आया नाम, वीडियो वायरल 

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वाटर कूलर खरीद में कथित कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की बातचीत सुनाई दे रही है. इस वीडियो में उनके और उनके परिवार का भी नाम लिया गया है. उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के सख्त खिलाफ है, और इस तरह की किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

7 दिन मं जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा 

उन्होंने जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की 5 सदस्यीय समिति गठित की जाए, और खरीद से जुड़े सारे रिकॉर्ड को जब्त कर 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश की जाए. मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और दोषी व्यक्ति या अधिकारी और सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: नरेश मीणा को लेकर अशोक गहलोत की भव‍िष्‍यवाणी, सीएम भजनलाल को दे डाली सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com