डीग: न्याय की आस लिए कलेक्ट्रर के पास आई बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, पेंशन और जमीन विवाद का मामला

राजस्थान में डीग कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई. कलेक्टर ने तुरंत चिकित्सकीय सहायता भिजवाई. महिला ने बेटे पर जमीन हड़पने और पेंशन बंद करवाने का आरोप लगाया है. इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डीग कलेक्ट्रेट में एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई.

Rajasthan New: राजस्थान के डीग जिले में कलेक्ट्रेट परिसर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई. महिला अपनी पेंशन शुरू करवाने और जमीन के मामले में न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी. लंबे समय से मानसिक तनाव में होने के कारण वह अचानक अस्वस्थ हो गई.

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर उत्सव कौशल स्वयं मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत सीएमएचओ डॉ विजय सिंघल को सूचना देकर चिकित्सकों की टीम भेजने के निर्देश दिए. कुछ ही देर में मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस से डीग अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में मिला उपचार

अस्पताल में जांच के बाद महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया. पीएमओ डॉ जितेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि पीड़िता किरण पत्नी लीलाराम मीणा निवासी श्योपुरा पूर्व से ही बीपी और शुगर की मरीज हैं. जांच में स्थिति सामान्य पाई गई. उन्हें एक माह की दवाइयां देकर छुट्टी दे दी गई.

बेटे पर जमीन हड़पने और पेंशन बंद कराने का आरोप

मीडिया से बातचीत में किरण देवी ने अपने बड़े बेटे धनश्याम पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि बेटे ने कथित रूप से छोटे भाइयों शिवचरण और रामावतार की जमीन अपने नाम करवा ली और वापस देने से इनकार कर रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी सरकारी पेंशन भी बंद करवा दी गई है. महिला न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट आई थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 

रोडवेज कर्मचारियों के वेतन को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- बहाने से वैध दावे नकार नहीं सकते

वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बजट को बताया सर्व जन हिताय, राइट टू हेल्थ पर बोले- हम मुफ्त इलाज दे रहे

Advertisement

Rajasthan Politics: रफीक खान ने पूछा- मेट्रो का M कहां है? तो बालमुकुंद आचार्य बोले- 'पुराने वाले' जोधपुर को भी क्या दे पाए!