विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राजस्थान से CM भजनलाल सहित 3 नेता शामिल

BJP Star Campaigners List: दिल्ली में कड़ाके की ठंड़ी के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी का सियासी तेवर गरम है. बुधवार शाम भाजपा ने 40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राजस्थान से CM भजनलाल सहित 3 नेता शामिल
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेता शामिल हैं. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम भी शामिल हैं. बात राजस्थान के नजरिए से करें तो राजस्थान के तीन नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक शामिल किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा के साथ-साथ राजस्थान की पूर्व विधायक अल्का गुर्जर का नाम शामिल है. 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है. जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी. अभी यहां अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप सत्ता में है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रचारकों की लिस्ट

  1. नरेंद्र मोदी
  2. जगत प्रकाश नड्डा
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. नितिन गडकरी
  6. पीयूष गोयल
  7. शिवराज सिंह चौहान
  8. मनोहर लाल खट्टर
  9. धर्मेंद्र प्रधान
  10. हरदीप सिंह पूरी
  11. गिरिराज सिंह
  12. योगी आदित्यनाथ
  13. देवेंद्र फडणवीस
  14. हिमंता विश्व सरमा
  15. मोहन यादव
  16. पुष्कर सिंह धामी
  17. भजनलाल शर्मा
  18. नायब सिंह सैनी
  19. वीरेंद्र सचदेवा
  20. वैजयंती पांडा
  21. अतुल गर्ग
  22. अलका गुर्जर
  23. हर्ष मल्होत्रा
  24. केशव प्रसाद मौर्या
  25. प्रेमचंद बैरवा
  26. सम्राट चौधरी
  27. डॉ. हर्षवर्धन
  28. हंसराज हंस
  29. मनोज तिवारी
  30. रामवीर सिंह बिधुड़ी
  31. योगेंद्र चंडौला
  32. कमलजीत सहरावत
  33. प्रवीण खंडेलवाल
  34. बांसुरी स्वराज
  35. स्मृति ईरानी
  36. अनुराग ठाकुर
  37. हेमा मालिनी
  38. रवि किशन
  39. दिनेश लाल यादव निरहुआ
  40. सरदार राजा इकबाल सिंह
     

अलका गुर्जर को दिल्ली चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल की गई राजस्थान की एक मात्र महिला नेता अलका गुर्जर भाजपा में राष्ट्रीय मंत्री है. वो पहले बांदीकुई से विधायक रह चुकी है. भाजपा प्रवक्ता के रूप में अलका गुर्जर अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर भाजपा की नीतियों की जोरदार पैरवी करती नजर आती हैं.  

यह भी पढ़ें - सचिन पायलट का बीजेपी-आप पर बड़ा हमला, कहा- दिल्ली में प्रदूषण-महंगाई-सफाई छोड़ दोनों उठा रहे शीश महल और राज महल का मुद्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com