विज्ञापन

देवशयनी एकादशी पर खाटूश्यामजी में भारी भीड़, VIP एंट्री बंद, 14 लाइनों में दर्शन, आज मुख्य सचिव भी पहुंचेंगे

देवशयनी एकादशी पर सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है.बिना किसी VIP ट्रीटमेंट के 14 कतारों में दर्शन की है. राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन भी विकास कार्यों का जायजा लेने खाटू धाम आने वाले हैं.

देवशयनी एकादशी पर खाटूश्यामजी में भारी भीड़, VIP एंट्री बंद, 14 लाइनों में दर्शन, आज मुख्य सचिव भी पहुंचेंगे
शनिवार और रविवार को 2 लाख से ज्यादा श्याम भक्तों के खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने की उम्मीद है.
NDTV Reporter

Rajasthan News: देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आज राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. हाथों में निशान लिए भक्त रींगस से खाटू धाम तक बाबा के जयकारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं. रींगस श्याम मंदिर से लेकर खाटूश्यामजी तक बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया है और पूरा परिसर फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है. 

कोई VIP एंट्री नहीं, 14 लाइनों में दर्शन

खाटू धाम में दर्शनों के लिए आने वाले किसी भी भक्त को कोई परेशानी न हो, इसके लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं. कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं रखी गई है. सभी श्रद्धालुओं को 14 कतारों से होकर ही सुगम दर्शन करवाए जा रहे हैं. गर्मी और भीड़ को देखते हुए छाया, पीने के पानी और बिजली की पुख्ता व्यवस्था है. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

Khatu Shyam Ji Mandir Rajasthan

प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़.
Photo Credit: NDTV Reporter

निशान यात्रा के बाद आरती और प्रसाद वितरण

मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि व्यवस्थाएं इतनी अच्छी हैं कि हर भक्त को आराम से अंदर बुलाकर बाबा की झलक दिखाई जा रही है. तोरण द्वार से निशान यात्रा के प्रवेश के बाद मंदिर में महाआरती के दर्शन हो रहे हैं और भोग लगने के तुरंत बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा जा रहा है.

आज से चार महीने के लिए शुभ कार्यों पर ब्रेक

मंदिर के पुजारी ने बताया, आज देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीने की योग निद्रा में चले गए हैं. इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो गई है. इसका मतलब यह है कि आज के बाद अगले चार महीने तक विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे. अब ये सभी शुभ कार्य कार्तिक माह में आने वाली देवउठनी एकादशी के बाद ही दोबारा शुरू होंगे.

राजस्थान के मुख्य सचिव लेंगे विकास कार्यों का जायजा

खाटूश्यामजी से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक खबर यह भी है कि आज राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवासन भी बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाएंगे. वे यहां दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद खाटू धाम में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की तमाम विकास योजनाओं का जायजा लेंगे, ताकि भविष्य में खाटू आने वाले श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

ये भी पढ़ें:- जयपुर में सजा 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का मंच, गाला राउंड में 52 सुंदरियों ने बिखेरा जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com