विज्ञापन
This Article is From May 19, 2024

10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए छोड़ दिया था मोबाइल चलाना, ऐसे पकड़ा गया

Dholpur Crime News: राजस्थान के धौलपुर जिले की पुलिस अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है. एक दिन पहले ही पुलिस ने धौलपुर के नंबर-1 बदमाश एक लाख रुपए के इनामी बदमाश डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को गिरफ्तार किया था. अब धौलपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित 10 हज़ार के इनामी बदमाश बबलू ठाकुर को गिरफ्तार किया है.

10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए छोड़ दिया था मोबाइल चलाना, ऐसे पकड़ा गया
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.
NDTV

Dholpur Crime News: राजस्थान के धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 10 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश बबलू ठाकुर को गिरफ्तार किया है. आरोपी दिहोली थाना व सरहदी शमशाबाद थाना क्षेत्र के लूट, छीना झपटी के प्रकरणों में संलिप्त रहा है. मामले को लेकर राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि राजाखेड़ा थाने पर गत 25 अप्रैल को एक युवक के अपहरण को लेकर मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित ईनामी बदमाश बबलू ठाकुर पुत्र गीताराम निवासी डल्लो की मढैया थाना राजाखेड़ा के द्वारा घटना करने के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग दो टीम गठित की जाकर इनामी बदमाश के दोस्तों के रहने के ठिकानों पर एवं उसके रिश्तेदारी में आरोपी के रहने के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी.

पुलिस से बचने के लिए मोबाइल नहीं चलाता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि इनामी बदमाश मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था और चोरी छिपे रात्रि के समय एवं चंबल बीहड़ का फायदा उठाकर गढ़ी जाफर इलाके में फरारी काट रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पूर्व में संपर्क में आए दोस्तों के यहां पर पूछताछ किए जाने से इनामी बदमाश बबलू ठाकुर ने अपना इलाका बदल दिया और पुलिस टीम के द्वारा बार-बार दबिश दिए जाने से परेशान होकर आरोपी अपने दोस्त के यहां पर पुलिस टीम को गच्चा देकर हाट मैदान चौकी क्षेत्र में शरण लेने जा रहा था, जिससे कि पुलिस, चौकी के आसपास के क्षेत्र में संदेह नहीं करें. 

पुलिस को देख 3 किमी तक भागा

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की इनामी बदमाश अंबरपुर रोड से अपने दोस्त के यहां पर जा रहा है. ऐसे में थानाधिकारी के निर्देशन में टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर  दबिश दी गई, जहां आरोपी ने पुलिस को देखकर करीब 3 किलोमीटर तक भाग कर एक ईंट भट्टा की आड़ में अपने आप को छिपा लिया. जिसके बाद पुलिस टीम ने रात्रि में भट्टे की घेराबंदी कर 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. 

पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजाखेड़ा थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में 10-10 हज़ार  रुपये के दो इनामी आरोपियों के साथ 20 हज़ार रुपये के दो इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से इनाम घोषित किया गया था. कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह के साथ सहायक उप निरीक्षक हाकिम सिंह, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल पूरणमल, विनोद, प्रशांत, मानसिंह,भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें - एक लाख का इनामी डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गिरफ्तार, मुठभेड़ में चली करीब 100 राउंड गोलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com