गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीन अन्य घायल

पांचों युवक बचपन के दोस्त थे और गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद नोहर जा रहे थे. रास्ते में परलीका गांव के पास उनकी कार दूध परिवहन की पिकअप से टकरा गई. जिससे चार युवकों की मौके पर मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप और कार

हनुमानगढ़ जिले (Hanumangarh District) के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में परलीका गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार हिसार निवासी 5 युवक गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद नोहर जा रहे थे.

उप जिला चिकित्सालय, नोहर

दुर्घटना की सूचना मिलने पर गोगामेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को नोहर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और दुर्घटना के मामले की जांच शुरू कर दी. गोगामेड़ी थाना से नोहर उप जिला अस्पताल आए एएसआई रणवीर सिंह ने दुर्घटना में घायल के पर्चा बयान लिए, पुलिस चारो मृतकों के पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द करेगी.

Advertisement
थाना क्षेत्र के परलीका गांव के पास देर रात सड़क दुर्घटना हुई. कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर होने की वजह से कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. दुर्घटना में घायलों के बयान ले लिए गए हैं, पुलिस चारों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द करेगी.

राधेश्याम

थाना अधिकारी, गोगामेड़ी

दुर्घटना में हिसार निवासी कार सवार अनिल, सुरेंद्र, कृष्ण और राजेश की मौत हो गई, जबकि सचिन और पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए. जिसमें घायल सचिन का नोहर के उप जिला चिकित्सालय और दो अन्य का दूसरे चिकित्सालय में उपचार चल रहा है.

बचपन के दोस्त थे पांचों कार सवार

पांचों युवक बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं. मृतकों में अनिल पुत्र केवलराम विवाहित और दो बच्चों का पिता था, बाकि सभी युवक अविवाहित बताए जा रहे है. अनिल पेशे से फोटोग्राफी का काम करता था. वहीं मृतक सुरेंद्र प्राइवेट जॉब और अन्य दोस्त मजदूर बताए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- अलवर में मॉब लिंचिंग, तीन लकड़ी कारोबारियों को घेरकर पीटा, एक की मौत


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.