विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2024

राजस्थान फिर शर्मसार, फांसी के फंदे से लटकी गैंगरेप पीड़िता, दो पड़ोसी युवकों ने की थी दरिंदगी

Gangrape Victim Suicide: राजस्थान में एक गैंगरेप पीड़िता ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. दिल दहला देने वाली यह वारदात धौलपुर जिले से सामने आई है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

राजस्थान फिर शर्मसार, फांसी के फंदे से लटकी गैंगरेप पीड़िता, दो पड़ोसी युवकों ने की थी दरिंदगी
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Gangrape Victim Suicide: राजस्थान एक बार फिर शर्मसार हुआ है. यहां एक विवाहिता से उसके पड़ोसी युवकों ने दरिंदगी की. इस वारदात के बाद पीड़िता ने लोकलाज के कारण खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली. दिल दहलाने वाली यह घटना राजस्थान के धौलपुर से सामने आई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर जिला के कोलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 साल की विवाहिता के साथ पड़ोस के दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया. घटना के बाद पीड़िता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. 

मामले को देख पुलिस हरकत में आ गई. घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया है. मेडिकल बोर्ड द्वारा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है.

रात में घर में घुसकर लूट ली इज्जत

सीओ अनूप कुमार यादव ने बताया कौलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 साल की विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है. उन्होंने बताया परिजनों ने पड़ोसी दो नामजद युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है. रिपोर्ट में आरोप है कि दोनों युवकों ने शुक्रवार रात्रि को घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार किया था. 

मेडिकल बोर्ड से करवाया गया पोस्टमार्टम

अधिकारी ने आगे बताया कि लोकलाज के भय की वजह से पीड़िता ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है. मेडिकल बोर्ड से डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया है. नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीओ ने बताया मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

घरों से ताला लगाकर आरोपी फरार

घटना के बाद दोनों आरोपी युवक घरों से ताला लगाकर फरार हो गए हैं. सीओ अनूप कुमार यादव ने बताया पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी है. लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो चुके हैं. आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीम दबिश दे रही है. उन्होंने बताया आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - अनीता चौधरी मर्डरकेस: गुमराह कर रहा गुलामुद्दीन, पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लिया, अब भी नहीं उठी मृतका की लाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com