Rajasthan Politics: 'बेटे के चुनाव अभियान में उलझकर रह गए हैं गहलोत', अमित शाह ने कसा तंज, बोले, 'बड़े अंतर से हारेंगे वैभव गहलोत'

Second Phase Election Rajasthan: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह कहा कि, वे अपने बेटे के चुनाव अभियान में उलझकर रह गए हैं. उन्होंने स्थानीय नेताओं से बातचीत का हवाला देते हुए दावा किया कि वैभव बड़े अंतर से चुनाव हारने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
अमित शाह (फाइल फोटो)

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल को होना है. 19 अप्रैल को संपन्न हुए पहले चरण के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को जोधपुर समेत कई जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. इस बीच उन्होंने दावा किया कि राजस्थान तीसरी बार भाजपा सभी 25 लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देकर ‘हैट्रिक' लगाने जा रहा है.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह कहा कि, वे अपने बेटे के चुनाव अभियान में उलझकर रह गए हैं. उन्होंने स्थानीय नेताओं से बातचीत का हवाला देते हुए दावा किया कि वैभव बड़े अंतर से चुनाव हारने जा रहे हैं.

पहले चरण की 12 की 12 सीट नरेन्द्र मोदी जी की झोली में जा रही हैं

शक्करगढ़ (भीलवाड़ा) में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘‘कल पहले चरण का चुनाव था, आपको परिणाम जानना है? ... 12 की 12 सीट नरेन्द्र मोदी जी की झोली में जा रही हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘‘क्रिकेट की भाषा में कहूं, तो राजस्थान ‘हैट्रिक' लगाकर तीसरी बार 25 की 25 सीट नरेन्द्र भाई को देने जा रहा है.

Advertisement

लगातार दो लोकसभा चुनाव में भाजपा के खाते में गई हैं 25-25 सीट

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजस्थान में शुक्रवार को 12 लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ. राज्य में कुल 25 सीट हैं. साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी सीट भाजपा के खाते में गई थीं. यही कारण है कि भाजपा इस बार भी मिशन 25 के तहत सभी सीटों पर जीत का दम भर रही है. 

बड़े अंतर से चुनाव हार रहे हैं पूर्व सीएम गहलोत के बेट वैभव गहलोत 

शाह ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ अपनी बातचीत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘गहलोत जी अपने बेटे में ही उलझकर रह गए हैं... उनके बेटे (वैभव गहलोत) भी बड़े अंतर से चुनाव हार रहे हैं और राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में जा रही हैं.  वैभव जालोर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं .

23 साल तक सीएम और पीएम रहे पीएम मोदी, 25 पैसे का भी आरोप नहीं

शाह ने कहा कि यह चुनाव स्पष्ट रूप से दो खेमों में बंटा हुआ है. एक ओर, 12 लाख करोड़ रुपये के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी है. दूसरी ओर, ऐसे नरेन्द्र मोदी हैं, जिन पर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बाद 25 पैसे का भी आरोप नहीं है.

अमित शाह बोले, प्रियंका जी चुनावों के बीच थाइलैंड में छुट्टी मनाकर आई हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा के दौरान गांधी परिवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, वे हर तीन महीने में विदेश में छुट्टियां मनाने जाते हैं. उन्होंने कहा, ''प्रियंका जी चुनावों के बीच थाईलैंड में छुट्टी मनाकर आई हैं. 

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में जो वादे किए, उन सबको उन्होंने पूरा किया

शाह ने कहा कि,  पीएम मोदी को वोट देने का मतलब है, महान भारत की रचना करना है. उन्होंने कहा, मोदी ने 10 साल में जो वादे किए, उन सब को उन्होंने पूरा किया. शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल में पूरे हुए विभिन्न योजनाओं और 2014-2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कांग्रेस को आड़ो हाथ लिया. 

वोट बैंक के लालच में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं गए.

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस नेताओं ने अपने वोट बैंक के लालच में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग नहीं लिया. उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग वोट बैंक के लालच में रामलला के दर्शन नहीं करते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.

Advertisement

कश्मीर में शांति, पूर्वोत्तर में शांति, नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है

शाह ने दावा करते हुए कहा कि,  कश्मीर में शांति, पूर्वोत्तर में शांति, नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है. पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है. उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के 75वें साल में मोदी जी ने देश की जनता को गारंटी दी है कि 2047 में पूर्ण विकसित भारत बनाएंगे.

अमित शाह बोले, समग्र देश में समान नागरिक संहिता आएगी

देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर पर ले जाने का दावा करते हुए अमित शाह ने कहा कि समग्र देश में समान नागरिक संहिता आएगी और समग्र देश में 80 करोड़ लोगों को 2029 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा. शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने का भी जिक्र किया.

कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न नेता हैंः अमित शाह

शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न नेता हैं, जबकि पीएम मोदी के पास 10 साल का हिसाब-किताब भी है और देश को आगे बढ़ाने के लिए अगले 25 साल का एजेंडा भी है.

राजस्थान में 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए 13 सीटों पर होगा मतदान

राजस्थान में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 लोकसभा सीटों पर होगा. इनमेंटोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ लोकसभा सीट शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-बालोतरा पहुंचे सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले, 'बूथ विजय संकल्प के जुट जाएं, हमारी जीत निश्चित'

'मुद्दों पर बात हो, हमने 200 यूनिट फ्री बिजली दी, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया' जोधपुर में बोले पूर्व CM गहलोत


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.