विज्ञापन

राजस्‍थान में आंधी-बार‍िश का तांडव, 70 की स्‍पीड से चलेंगी हवाएं; कहां तक पहुंचा मानसून 

Weather Alert: राजस्‍थान में अगले 4-5 द‍िनों तक आंधी-बार‍िश होगी. इसकी वजह से तापमान में कमी रहेगी. नमी बढ़ने से उमस बढ़ सकती है.

राजस्‍थान में आंधी-बार‍िश का तांडव, 70 की स्‍पीड से चलेंगी हवाएं; कहां तक पहुंचा मानसून 
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट है. (Photo- IANS)

Rajasthan Weather Alert: राजस्‍थान में प्री-मानसून की वजह से बार‍िश हो रही है. जयपुर और आसपास के ज‍िलों में आंधी-बार‍िश से लोगों को गर्मी से राहत म‍िली. मौसम व‍िभाग ने  चूरू, डीडवाना-कुचामन, सीकर, झुंझुनू, जयपुर और कोटपूतली बहरोड़ जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है. तेज हवाएं भी चलेंगी.

70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं  

मौसम व‍िभाग के अनुसार, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और शेखावटी क्षेत्रों में 70 क‍िलोमीटर प्रत‍ि घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं.  विशेष रूप से बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी और मध्यम से तेज बारिश देखी गई है. 

झालावाड़ में सबसे अधिक बारिश 

झालावाड़ा के खानपुर में सबसे अध‍िक बारिश 51mm हुई. कई स्थानों पर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई है. आने वाले 4-5 द‍िनों तक राज्‍य के कुछ जगहों पर आंधी-बार‍िश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा. 

एक सप्ताह प्री-मानसून  

मौसम व‍िभाग के अनुसार, मानसून फिलहाल पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय है.  बंगाल की खाड़ी वाली शाखा मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय बनी हुई है.  राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. 

 इस मौसम के कारण तापमान सामान्यतः 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, लेकिन आंधी-बारिश की वजह से हीटवेव से कुछ राहत मिलेगी.  हालांकि नमी बढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी का एहसास भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: जोधपुर में 360 करोड़ से बनेगा देश का पहला वंदे भारत स्लीपर डिपो, जानें किन हाईटेक तकनीकों से होगा लैस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com